लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कार्यक्रम पूरा करने के बाद मंगल ग्रह पर डटा हुआ है चीन का रोवर

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:35 IST

Open in App

बीजिंग, 21 अगस्त (एपी) चीन का झुरोंग मंगल रोवर, लाल ग्रह की जांच-पड़ताल का शुरुआती कार्यक्रम पूरा करने के बाद वहां टिका हुआ है और बर्फ में बदले पानी की तलाश कर रहा है जो इस बात के साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है कि ग्रह पर कभी जीवन था या नहीं। चीन के ‘नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि झुरोंग ने अपना 90 दिन का कार्यक्रम 15 अगस्त को पूरा किया और वह बेहतरीन तकनीकी स्थिति में तथा पूरी तरह चार्ज है। इसने कहा कि रोवर यूटोपिया प्लैनिटिया के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र का पता लगाना जारी रखेगा जहां यह 14 मई को उतरा था। झुरोंग लगातार तियानवेन -1 ऑर्बिटर के माध्यम से तस्वीरें और जानकारियां वापस भेज रहा है जो दिन में एक बार इसके ऊपर से गुजरता है। अमेरिका के बाद, चीन दूसरा देश है जिसने मंगल पर अंतरिक्षयान सफलतापूर्वक उतारा जो स्थायी रूप से वहां कार्यक्रम को पूरा कर रहा है। मंगल ग्रह पर दिन धरती के मुकाबले 40 मिनट ज्यादा बड़ा होता है। 1.85 मीटर (6 फीट) की ऊंचा झुरोंग अमेरिकी ‘पर्सेवरेंस रोवर’ से काफी छोटा है, जो एक छोटे हेलीकॉप्टर के साथ ग्रह की खोज कर रहा है। नासा को उम्मीद है कि उसका रोवर 2031 की शुरुआत में पृथ्वी पर लौटने के लिए जुलाई में अपना पहला नमूना एकत्र करेगा। चीन अपने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र का निर्माण भी कर रहा है, जिसमें तीन अंतरिक्ष यात्री अब तियानहे, या हेवनली हार्मनी पर सवार हैं, जिसे 29 अप्रैल को कक्षा में भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा