लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को हथियार नहीं भेजेगा चीन, यूएस के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन बोले

By रुस्तम राणा | Updated: June 19, 2023 17:48 IST

ब्लिंकन ने दो दिनों की बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमें और अन्य देशों को चीन से आश्वासन मिला है कि वह यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए रूस को कानूनी सहायता नहीं देगा।" ब्लिंकन ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है, एक महत्वपूर्ण नीति है, और हमने अभी इसका खंडन करने के लिए कुछ भी नहीं देखा है।"

Open in App
ठळक मुद्देब्लिंकन ने चीन की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई दोनों नेताओं की इस व्यापक बातचीत में ‘‘कुछ विशेष मामलों’’ पर समझौता हुआ

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा कि उन्हें चीन से आश्वासन मिला है कि वह यूक्रेन में लड़ने के लिए रूस को हथियार खत्म नहीं करेगा। एंटनी ब्लिंकेन ने निजी चीनी कंपनियों की हरकतों पर भी चिंता जताई। ब्लिंकन ने दो दिनों की बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमें और अन्य देशों को चीन से आश्वासन मिला है कि वह यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए रूस को कानूनी सहायता नहीं देगा।" ब्लिंकन ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है, एक महत्वपूर्ण नीति है, और हमने अभी इसका खंडन करने के लिए कुछ भी नहीं देखा है।"

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की, जिसके बाद शी ने कहा कि दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई दोनों नेताओं की इस व्यापक बातचीत में ‘‘कुछ विशेष मामलों’’ पर समझौता हुआ। 

शी ने कहा कि चीन के शीर्ष राजनयिक एवं विदेश मामलों के निदेशक वांग यी और विदेश मंत्री छिन कांग ने ब्लिंकन के साथ वार्ताओं को स्पष्ट एवं गहन बताया। चीन के सरकारी समाचार चैनल ‘सीजीटीएन’ ने शी के हवाले से कहा कि चीनी पक्ष ने अपना रुख स्पष्ट किया और दोनों पक्षों ने ‘‘उस आपसी समझ को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई, जिसपर मैं और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बाली में पहुंचे थे।’’ 

शी ने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने कुछ विशेष मामलों पर प्रगति की और एक समझौते पर पहुंचे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकारों के बीच संवाद हमेशा आपसी सम्मान और ईमानदारी पर आधारित होना चाहिए। मैं उम्मीद करता है कि इस यात्रा के जरिए मंत्री ब्लिंकन चीन और अमेरिका के संबंधों को स्थिर बनाने में सकारात्मक योगदान दे सकेंगे।’’ 

यह बैठक होने की संभावना पहले ही जताई जा रही थी और इसे यात्रा की सफलता के लिए अहम समझा जा रहा था। यह बैठक ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार ग्रहण करने के बाद से ब्लिंकन चीन की यात्रा करने वाले सर्वोच्च स्तर के पहले अमेरिकी अधिकारी हैं। वह पिछले पांच वर्ष में बीजिंग की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री हैं। 

टॅग्स :Antony BlinkenChinaरूस-यूक्रेन विवादRussia-Ukraine crisis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो