लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट के बहाने चीन की धमकी! कहा- नाटो के विस्तार जितनी घातक है अमेरिका की हिंद-प्रशांत नीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 07:27 IST

चीन ने कहा है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 'ब्लॉक आधारित विभाजन' नाटो के विस्तार की तरह ही खतरनाक है। चीन के उप विदेश मंत्री ले युचेंग के अनुसार यूक्रेन संकट इस क्षेत्र के लिए भी एक आईना है।

Open in App
ठळक मुद्देQUAD जैसे समूहों की ओर से संकेत देते हुए चीन ने इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए खतरनाक बताया है।QUAD समूह में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान हैं, चीन इस ग्रुप को अपने खिलाफ मानता है।चीन ने कहा कि नाटो की तरह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 'ब्लॉक आधारित विभाजन' खतरनाक साबित हो सकते हैं।

बीजिंग: रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच चीन ने 'क्वाड' (QUAD) जैसे समूहों की ओर संकेत करते हुए और इसके यूरोप में 'नाटो' के विस्तार से तुलना करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए खतरनाक बताया है। चीन इस क्षेत्र को एशिया-प्रशांत क्षेत्र कहता है। चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि कहा है कि अमेरिका की हिंद-प्रशांत नीति यूरोप में पूर्व की तरफ विस्तार की नाटो की नीति जितनी ही ‘खतरनाक’ है।

चीन के उप विदेश मंत्री ले युचेंग ने शनिवार को सिंघुआ यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर इंटरनेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटेजी’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'यूक्रेन का संकट हमारे लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति का एक आईना है। हम पूछ सकते हैं कि ऐसे संकट को एशिया-प्रशांत में होने से कैसे रोक सकते हैं?'

उन्होंने कहा कि सोवियत संघ के विघटन के बाद उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को भी वारसा संधि के साथ इतिहास के पन्नों में समेट दिया जाना चाहिए था। युचेंग ने कहा, 'हालांकि, टूटने के बजाय नाटो का दायरा लगातार बढ़ता और मजबूत होता जा रहा है। इसके नतीजों का अंदाजा अच्छी तरह से लगाया जा सकता है। यूक्रेन संकट एक कड़ी चेतावनी है।' 

'नाटो की योजना से रूस की असुरक्षा की भावना बढ़ गई'

ले युचेंग के अनुसार कीव को शामिल करने की नाटो की योजना ने रूस की असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया, जिसके चलते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का फैसला लिया। भारत में चीन के राजदूत रह चुके युचेंग ने कहा, 'सभी पक्षों को संयुक्त रूप से बातचीत और सुलह-समझौते के मंच पर आने में रूस और यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकेगी।' 

उल्लेखनीय है कि युचेंग के बारे में माना जा रहा है कि इस साल नेतृत्व में फेरबदल होने पर वह मौजूदा चीनी विदेशमंत्री वांग यी का स्थान लेंगे। युचेंग ने कहा, 'हिंद-प्रशांत रणनीति को आगे बढ़ाना, परेशानी को बढ़ाना, बंद या छोटे विशिष्ट केंद्रों अथवा समूहों को एक साथ लाना और क्षेत्र को विखंडन तथा ब्लॉक-आधारित विभाजन की ओर ले जाना उतना ही खतरनाक है, जितना यूरोप में पूर्व की तरफ विस्तार करने की नाटो की रणनीति।' 

उन्होंने चेताया, 'अगर इस रणनीति को बिना रोक-टोक के जारी रहने दिया गया तो इसके अकल्पनीय परिणाम होंगे और यह अंततः एशिया-प्रशांत को रसातल में धकेल देगी।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादचीनअमेरिकाNATOयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?