लाइव न्यूज़ :

चीन के शंघाई में कोरोना का कहर, लॉकडाउन शुरू होने के बाद पहली मौत, तीन लोगों की कोविड ने ली जान

By विनीत कुमार | Published: April 18, 2022 7:57 AM

चीन के के शंघाई में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। हाल के दिनों में लॉकडाउन के बाद शंघाई में कोविड से मौतों का ये पहला मामला है। पिछले 24 घंटे में शंघाई में कोरोना के 22,248 नए मामले भी दर्ज हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से शंघाई में 89 से 91 साल की उम्र के बीच के तीन लोग की मौत।मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल, हाल में कोरोना से शंघाई में मौत का ये पहला मामला।शंघाई चीन के उन शहरों में से एक हैं जहां बुजुर्गों की आबादी सबसे ज्यादा है।

शंघाई: चीन के शंघाई में कोरोना के बढ़े मामलों के बाद लगाए गए लॉकडाउन के बीच महामारी से तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। हाल के दिनों में शंघाई में कोरोना से मौत का ये पहला है। पिछले 24 घंटे में शंघाई में कोरोना के 22,248 नए मामले भी दर्ज हुए हैं। इसमें 2417 बगैर लक्षण वाले हैं। सोमवार को ये जानकारी दी गई। 

89 से 91 साल के बीच के बुजुर्गों की गई जान

कोरोना से शंघाई में जिन तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है, उनकी उम्र 89 से 91 साल के बीच की है। शंघाई प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया, 'अस्पताल में जाने के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें ठीक करने के सभी प्रयासों के बाद उनकी मौत हो गई।'

मरने वालों में 89 और 91 वर्ष की दो महिलाएं और एक 91 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। बताया गया कि इन सभी को कोरोनरी हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई तरह की शिकायतें थीं।

गौरतलब है कि शंघाई चीन के उन शहरों में से एक हैं जहां बुजुर्गों की आबादी सबसे ज्यादा है। अनिश्चितकालीन लॉकडाउन के दौरान इस समूह पर ज्यादा प्रभाव इसलिए भी आया क्योंकि अधिकतर लोग उम्र संबंधी पुरानी बीमारियों से भी ग्रसित हैं। 

चीन का बिजनेस हब कोरोना की चपेट में

महामारी की शुरुआत के बाद से चीन इन दिनों सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है। चीन के सबसे बड़े शहर और यहां के मुख्य व्यावसायिक शहर के तौर पर देखे जाने वाले शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध लगाए गए हैं।

चीन में ही सबसे पहले 2019 में कोरोनो वायरस का पता चला था। हालांकि चीन ने तब जीरो-कोविड पॉलिसी के तहत बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंधों और लॉकडाउन से मामलों को काफी हद तक धीमा कर दिया था। हालांकि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले इस देश में हाल ही में कई क्षेत्रों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़े हैं।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसशंघाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने

कारोबारIndia-China Foreign Investment: भारत को बंपर फायदा, चीन में विदेशी निवेश कम, संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने कहा- भारत में निवेश कर रही पश्चिमी कंपनी, आखिर क्या है पीछे की वजह!

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारत"न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी अवैध": सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वKyrgyzstan: पाकिस्तानी छात्रों पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, छात्रों को बाहर ना निकलने की सलाह