लाइव न्यूज़ :

चीन ने कोविड-19 प्रसार के लिए ट्रंप की 10 खरब डॉलर मुआवजे की मांग को खारिज किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:27 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, सात जून चीन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग को सोमवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कोविड-19 के कारण हुई मौतों और विनाश के लिए अमेरिका और दुनिया को हर्जाने के रूप में 10 ट्रिलियन डॉलर (10 खरब डॉलर) का भुगतान करने के लिए कहा था। चीन ने कहा कि जवाबदेही उन राजनीतिज्ञों की है जिन्होंने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की अनदेखी की।

उत्तरी कैरोलाइना में शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के एक सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था कि चीन को भारी मुआवजा देना चाहिए। ट्रंप कोविड-19 को ‘‘चीन वायरस’’ और ‘‘वुहान वायरस’’ बताते आये हैं।

ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां पत्रकार सम्मेलन में कहा कि ट्रंप के कार्यकाल के दौरान 24 मिलियन (2.4 करोड़) से अधिक कोविड-19 मामले थे और मरने वालों की संख्या 410,000 से अधिक थी। वांग ने कहा, ‘‘ट्रंप ने बार-बार तथ्यों की अनदेखी की और महामारी से निपटने में विफल रहने की अपनी जिम्मेदारियों से बचने और लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि अमेरिकी लोगों को सही समझ है कि किसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ये वे पाखंडी राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की अनदेखी की है और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’

ट्रंप चीन पर कई बार यह आरोप लगा चुके है कि चीन अपने देश में वायरस को नियंत्रित करने में विफल रहा और इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया। हालांकि चीन इन आरोपों को लगातार खारिज करता आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब