लाइव न्यूज़ :

चीन ने UN में 26/11 हमले के दोषी साजिद मीर को ब्लैकलिस्ट में डालने के प्रस्ताव पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 17, 2022 10:05 IST

इस साल जून में 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति में अब्दुल रहमान मक्की के खिलाफ एक और अमेरिका, भारत समर्थित संयुक्त प्रस्ताव को चीन ने रोक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका द्वारा लाए गए प्रस्ताव में मीर को संपत्ति फ्रीज करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियारों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया था।चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति में साजिद मीर को वैश्विक आतंकी के रूप में नामित करने के कदम को रोक दिया।अमेरिका ने मीर के सिर पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है।

संयुक्त राष्ट्र: चीन ने संयुक्त राष्ट्र में 26/11 के मुंबई हमलों के मुख्य हैंडलर को वैश्विक आतंकी के रूप में ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव अमेरिका द्वारा और भारत द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था। चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति में साजिद मीर को वैश्विक आतंकी के रूप में नामित करने के कदम को रोक दिया।

अमेरिका द्वारा लाए गए प्रस्ताव में मीर को संपत्ति फ्रीज करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियारों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया था। अमेरिका ने मीर के सिर पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएएफटी) की 'ग्रे लिस्ट' से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान ने जून में साजिद मीर को टेरर फंडिंग के एक मामले में 15 साल जेल की सजा सुनाई थी।

पाकिस्तान ने अभी तक उन पर मुंबई आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए मामला दर्ज नहीं किया है। चीन इस साल पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट करने के सभी प्रस्तावों पर रोक लगाता रहा है। पिछले महीने, जैश-ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन के एक वरिष्ठ नेता अब्दुल रऊफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दी गई थी।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेUnited National Security Councilचीनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्रUnited Nations
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा