लाइव न्यूज़ :

चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य से होकर अमेरिकी नौसेना का पोत गुजरने पर विरोध जताया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:28 IST

Open in App

बीजिंग, 23 नवंबर (एपी) चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य से होकर अमेरिकी नौसेना के एक विध्वंसक पोत के गुजरने पर मंगलवार को विरोध जताते हुए इसे क्षेत्र में स्थिरता को कमजोर करने के लिए जानबूझ कर उठाया गया कदम बताया।

अमेरिकी नौसेना ने एक बयान में कहा कि अरलेग बर्क श्रेणी का दिशानिर्देशित-मिसाइल विध्वंसक यूएसएस मिलियस अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक मंगलवार को नियमित रूप से ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा।

इसने कहा कि पोत का जलडमरूमध्य से होकर गुजरना एक मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। सातवें बेड़े की वेबसाइट पर पोस्ट किये गये बयान में कहा गया है, ‘‘अमेरिकी सेना कहीं से भी होकर गुजर सकती है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कानून अनुमति देता हो।’’

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अमेरिकी युद्ध पोत शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं और नौवहन की स्वतंत्रता के बहाने ताइवान जलडमरूमध्य में बार-बार संकट पैदा कर रहे हैं।

झाओ ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘यह स्वतंत्रता एवं खुलेपन के प्रति प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता में खलल डालने तथा उसे कमजोर करने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश है। ’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नौसेना के जहाज नियमित रूप से ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में पड़ता है और दक्षिण चीन सागर एवं उत्तरी जल क्षेत्र के बीच इसके मुख्य हिस्से का उपयोग चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और अन्य देश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब