लाइव न्यूज़ :

बस विस्फोट के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री के दौरे पर चीन ने चुप्पी साधी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:01 IST

Open in App

बीजिंग, 19 जुलाई चीन ने सोमवार को उन अटकलों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हाल में घातक बम विस्फोट को लेकर बीजिंग का आपातकालीन दौरा किया, लेकिन कहा कि दोनों देश निश्चित रूप से सच्चाई का पता लगाएंगे और षड्यंत्रकारियों को न्याय के शिकंजे में कसेंगे। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में चीनी कामगारों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को बिना घोषणा के कुरैशी के दौरे की अफवाहों के बारे में सवालों के जवाब नहीं दिए और कहा कि ‘‘इस बारे में कोई सूचना नहीं है।’’

चीन ने 14 जुलाई को बस में हुए विस्फोट की जांच के लिए एक विशेष दल पाकिस्तान रवाना किया है। अशांत खैबर पख्तूनख्वा जिले के ऊपरी कोहिस्तान के दासू इलाके में विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई जिसमें नौ चीनी इंजीनियर थे।

झाओ ने कहा, ‘‘चीन काफी चिंतित है और पाकिस्तान में 14 जुलाई को बस में हुए विस्फोट की कड़ी निंदा करता है। इस संबंध में चीन और पाकिस्तान मिलकर काम कर रहे हैं। चीन और पाकिस्तान निश्चित तौर पर सच्चाई का पता लगाएंगे और षड्यंत्रकारियों पर शिकंजा कसेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी