लाइव न्यूज़ :

चीन ने समुद्र में उतारा पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत,भारत की बढ़ेगी चिंता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2018 12:03 IST

चीन ने रविवार(13 मई) को समुद्र में अपना पहला विमानवाहक युद्धपोत परीक्षण उतारा है। चीन का ये युद्धपोत पानी के जरिए दुश्मनों को पस्त करने का एक बहुत बड़ा जरिया माना जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली,14 मई: चीन ने रविवार(13 मई) को समुद्र में अपना पहला विमानवाहक युद्धपोत परीक्षण उतारा है। चीन का ये युद्धपोत पानी के जरिए दुश्मनों को पस्त करने का एक बहुत बड़ा जरिया माना जा रहा है। खबर के मुताबिक इसके जरिए चीन अपनी सेना को मजबूत बनाने और विवादित समुद्री इलाकों पर पैठ बनाने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें:  बोलीं रक्षामंत्री सीतारमण, हिन्द महासागर में भारत-चीन की नौसेनाओं के बीच कोई नहीं है तनाव

पचास हजार टन वजनी यह युद्धपोत चीन के जहाजी बेड़े का दूसरा युद्धपोत है। पेश किए गए इस युद्धपोत को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है। लेकिन विशेषज्ञों की माने तो इससे एशिया में भले ही चीन की ताकत बढ़ जाए लेकिन इस युद्धपोत की तकनीक अमेरिका के मुकाबले काफी पिछड़ी हुई है। कहा जा रहा है ये 2022 तक चीन की सेना में पूरी तरह से शामिल कर लिया जाएगा।

क्या है युद्धपोत में खास

चीन का ये युद्धपोत पहले के  युद्धपोत लियाओनिंग के मुकाबले बड़ा और अधिक भारी है। ये तकनीक के बजाय पारंपरिक तकनीक का इस्तेमाल करता है। इसके जरिए चीन दुनिया के सर्वक्षेष्ठ नौसैनिक क्षमताओं वाले देशों के समकक्ष आ गया है, जिसमें रूस, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  चीनी कंपनियों को विश्व मे सबसे ज्यादा भाता है दिल्ली-एनसीआर, यह बताई गई वजह

इतना ही नहीं इसके बाद के एक और युद्धपोत की चीन ने तैयारी शुरू कर दी है। ये संघाई में बनना भी शुरू हो गया है। खबर के मुताबिक ये परमाणु ऊर्जा संचालित होगा। ये 2030 पेश कर दिया जाएगा। 

चीन जिस गति से अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है वह भारत के लिए चिंता की बात है। भारत के पास इस तरह के युद्धपोत की फिलहाल कमी है।भारत के पास फिलहालसिर्फ 44,400 टन वजनी आइएनएस विक्रमादित्य विमानवाहक युद्धपोत सेवा में है। इसे देश ने रूस से 2013 में 2.33 अरब डॉलर में खरीदा गया था। ऐसे में भारत चीन के इस युद्धपोत के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देगा।

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट