लाइव न्यूज़ :

शिनजियांग प्रान्त में चीन कर रहा है मुस्लिमों का दमन, अमेरिका के दावे में कितना दम है?

By विकास कुमार | Updated: July 19, 2019 16:55 IST

चीन शिनजियांग प्रान्त के मुस्लिमों को कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादारी की कसमें खिला रहा है. पश्चिमी देशों के मुताबिक, वीगर मुस्लिमों को कंसंट्रेशन कैंपों में रखकर उत्पीड़न किया जा रहा है. वहीं, चीन कहता है कि ये पुनर्शिक्षा केंद्र हैं जहां लोगों को फिर से शिक्षित किया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देवीगर मुस्लिमों की जनसंख्या शिनजियांग प्रान्त की कूल आबादी का 45 प्रतिशत है. लगाववादी वीगर कई बार क्षेत्र में स्थानीय लोगों पर हमला कर चुके हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि चीन ने अपने देश के शिनजियांग प्रान्त में 10 लाख से ज्यादा मुस्लिमों को शिविरों में डाल रखा है और यह 21 वीं सदी के ऊपर धब्बा है. ऐसा नहीं है कि यह आरोप चीन पर पहली बार लग रहा है, हाल ही में बीबीसी की एक रिपोर्ट में शिनजियांग प्रान्त की हालात पर चौंकाने वाले खुलासा हुआ था.  जहां 10 लाख से ज्यादा मुस्लिमों को कैंप में डाल कर प्रताड़ना देने की बात सामने आई है. 

कई मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन शिनजियांग प्रान्त के मुस्लिमों को कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादारी की कसमें खिला रहा है. पश्चिमी देशों के मुताबिक, वीगर मुस्लिमों को  कंसंट्रेशन कैंपों में रखकर उत्पीड़न किया जा रहा है. वहीं, चीन कहता है कि ये पुनर्शिक्षा केंद्र हैं जहां लोगों को फिर से शिक्षित किया जाता है. चीनी सरकार वीगर समुदाय पर कड़ी निगरानी रखता है और इनके धार्मिक हितों को कुचलने की ख़बरें आये दिन देश-विदेश में सुर्खियां बनती हैं. तुर्की भी मुस्लिमों के उत्पीड़न के लिए चीन को चेतावनी दे चुका है. 

नमाज बैन और बुर्का पहनने की आजादी नहीं 

शिनजियांग प्रान्त में रहने वाले मुसलमानों को चीन की सरकार ने नमाज पढ़ने पर भी बैन लगा रखा है. यहां की महिलाओं को बुर्का भी नहीं पहनने दिया जाता है. और बीते साल ही यह खबर आई थी कि रमजान के पवित्र महीने में कम्युनिस्ट सरकार द्वारा रोजा रखने पर भी पाबन्दी लगा दी गई थी. पुरुषों को लम्बी दाढ़ी रखने पर हिरासत में ले लिया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने भी कई बार वीगर मुसलमानों के मानवाधिकारों को लेकर चिंता जताई है. लेकिन चीन इसे अपने देश का आंतरिक मामला बताकर खारिज करता रहा है. 

कौन हैं वीगर 

वीगर मुस्लिमों की जनसंख्या शिनजियांग प्रान्त की कूल आबादी का 45 प्रतिशत है. ये तुर्की की भाषा बोलते हैं. चीन के इस प्रान्त में कई वीगर अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं और चीन की सरकार से अलग देश की मांग करते हैं. अलगाववादी वीगर कई बार क्षेत्र में स्थानीय लोगों पर हमला कर चुके हैं. 2011 में एक ट्रक ड्राईवर को बंधक बनाने के बाद पैदल यात्रियों को कुचल दिया गया था जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. 

टॅग्स :चीनअमेरिकाजी जिनपिंगइस्लामडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो