लाइव न्यूज़ :

कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी समारोह गोपनीय तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है चीन

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:14 IST

Open in App

बीजिंग, 23 जून (एपी) चीन के अधिकारियों ने बीजिंग के मध्य में स्थित थ्येनआनमेन चौराहे को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ को लेकर यहां एक बड़े आयोजन से आठ दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

इस चौराहे पर देश भर से पर्यटक आते हैं, जिसे बुधवार को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया और यह दो जुलाई तक बंद रहेगा। खुले प्लाजा में पीली सीट और भारी मशीनरी देखी जा सकती हैं जहां माओ-त्से-तुंग का संग्रहालय भी है। माओ कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक थे।

पार्टी गृह युद्ध से लेकर कम्युनिस्ट शासन के शुरुआती दौर में खराब राजनीतिक प्रशासन और फिर बाजार सुधार से इसे विश्व की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सफर को दिखाएगी, जिसने इसे अमेरिका के बाद सुपरपावर के दर्जा तक पहुंचाया है।

बहरहाल एक जुलाई को आयोजित होने वाले वर्षगांठ के कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है। थ्येनआनमेन चौक के पास अन्य दर्शनीय स्थलों को भी ढंक कर रखा गया है। अधिकारियों ने अभी तक कार्यक्रम का ब्यौरा जाहिर नहीं किया है।

बीजिंग और पूरे देश में साइनबोर्ड लगाए गए हैं और यादगारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अतिरिक्त पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

क्विंग राजवंश के 1912 में समाप्त होने के बाद 1921 में सत्तारूढ़ दल का गठन हुआ था। इसका पहला अधिवेशन शंघाई के एक बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ था। इसके बाद से पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब