लाइव न्यूज़ :

बाइडन के ताइवान को लेकर दिए बयान पर चीनी विदेश मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- किसी को भी चीन को कम नहीं आंकना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2022 18:06 IST

ताइवान के सवाल पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणी के जवाब में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कड़ा असंतोष जताते हुए कहा, "चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े मुद्दों पर चीन के पास समझौता करने की कोई गुंजाइश नहीं है। किसी को भी चीनी लोगों के दृढ़ संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर बीजिंग का कहना है कि किसी को भी चीन को कम नहीं आंकना चाहिए। अमेरिका ताइवान को ऐसी स्पष्ट सुरक्षा गारंटी देने से परंपरागत रूप से परहेज करता रहा है।

बीजिंग: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो उनका देश सैन्य हस्तक्षेप करेगा। यह पिछले कुछ दशकों में ताइवान के समर्थन में दिए गए प्रत्यक्ष और जोरदार बयानों में से एक है। बता दें कि तोक्यो में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाइडन से सवाल किया गया कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या वह सैन्य हस्तक्षेप करके इसकी रक्षा करने के इच्छुक हैं। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हां।" उन्होंने कहा, "हमने यह प्रतिबद्धता जताई है।" वहीं, बाइडन के बयान पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर बीजिंग का कहना है कि किसी को भी चीन को कम नहीं आंकना चाहिए। ताइवान के सवाल पर बाइडन की टिप्पणी के जवाब में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कड़ा असंतोष जताते हुए कहा, "चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े मुद्दों पर चीन के पास समझौता करने की कोई गुंजाइश नहीं है। किसी को भी चीनी लोगों के दृढ़ संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए।" मालूम हो, अमेरिका ताइवान को ऐसी स्पष्ट सुरक्षा गारंटी देने से परंपरागत रूप से परहेज करता रहा है। उसकी ताइवान के साथ कोई आपसी रक्षा संधि नहीं है। 

इसके बजाय वह इस बारे में "रणनीतिक अस्पष्टता" की नीति अपनाता रहा है कि अगर चीन ने आक्रमण किया तो वह कितना हस्तक्षेप करने को तैयार है। द्वीप के साथ अमेरिका के संबंधों से जुड़े 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम के तहत चीन द्वारा आक्रमण करने पर ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका को सैन्य कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करना अमेरिका की नीति है कि ताइवान के पास अपनी रक्षा करने और ताइवान में स्थिति में चीन द्वारा एकतरफा बदलाव को रोकने के लिए संसाधन हों। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :Taiwanचीनजो बाइडनJoe BidenWang Yi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?