लाइव न्यूज़ :

पेलोसी की ताइवान यात्रा से बौखलाए चीन ने दागीं बैलेस्टिक मिसाइल, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2022 17:44 IST

ताइवान ने पीएलए के इस युद्धाभ्यास की आलोचना करते हुए इसे "क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला विवेकहीन कदम" बताया है। वहीं चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ताइवान सीमा पर 4 अगस्त  से 7 अगस्त तक युद्धाभ्यास कर रहा है ताइवान ने इसे "क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला विवेकहीन कदम" बताया पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने बैलेस्टिक मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की

ताइपे: अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद बौखलाए चीन ने ताइवान के समीप बैलेस्टिक मिसाइल दागीं हैं। गुरुवार को ताइवान रक्षा मंत्रालय ने इसका दावा किया है। दरअसल, चीन ताइवान सीमा पर 4 अगस्त  से 7 अगस्त तक युद्धाभ्यास कर रहा है और इस युद्धाभ्यास के जरिए वह ताइवान को संदेश दे रहा है।

ताइवान ने पीएलए के इस युद्धाभ्यास की आलोचना करते हुए इसे "क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला विवेकहीन कदम" बताया है। वहीं चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है। बता दें कि पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान को धमकाने के लिए मंगलवार से रविवार तक लाइव-फायर सैन्य अभ्यास की घोषणा की थी।  

चीन इस युद्धाभ्यास में ताइवान के चारो तरफ बैलेस्टिक मिसाइल दागने के अलावा लड़ाकू जेट और युद्धपोत तैनात किए है जो ताइवान की सीमा से महज 20 किलो मीटर की दूरी पर हो रहा है। चीनी सेना ने कहा कि अभ्यास दोपहर 12 बजे  के आसपास शुरू हुआ, जो रविवार की दोपहर तक चलेगा।

ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने एक बयान में कहा, इसका उद्देश्य मिसाइलों की सटीकता और किसी क्षेत्र में दुश्मन की पहुंच या नियंत्रण से इनकार करने की उनकी क्षमता का परीक्षण करना है। वहीं ताइवान ने कहा कि चीनी सेना ने "कई बैचों में" डोंगफेंग-श्रेणी की 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ताइपे ने यह नहीं बताया कि मिसाइलें कहां उतरीं या उन्होंने द्वीप के ऊपर से उड़ान भरी।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को एक नियमित ब्रीफिंग में कहा है कि "इस उकसावे के सामने, हमें देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए वैध और आवश्यक जवाबी कदम उठाने होंगे।"

टॅग्स :Taiwanनैंसी पेलोसीNancy Pelosi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो