लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को पीछे छोड़ चीन की अर्थव्यवस्था और बेहतर हुई, मास्क और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में निर्यातकों की चांदी

By भाषा | Updated: October 13, 2020 13:13 IST

चीन दुनिया की पहली बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कोविड-19 के पूर्व के वृद्धि के स्तर पर पहुंची है। दूसरी तिमाही में चीन की वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरने लगी चीन की अर्थव्यवस्थासितंबर में चीन का निर्यात 9.9 प्रतिशत बढ़कर 239.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया

बीजिंग:चीन की अर्थव्यवस्था अब कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरती दिख रही है। सितंबर में चीन के व्यापार के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में चीन का निर्यात 9.9 प्रतिशत बढ़कर 239.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अगस्त में निर्यात में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई थी। इसी तरह सितंबर में आयात 13.2 प्रतिशत बढ़कर 202.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में चीन के आयात में 2.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के बाद जल्दी खुल गई है, जिसका फायदा उसके निर्यातकों को हो रहा है।

विशेषकर मास्क और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में चीन के निर्यातकों की चांदी है और वे विदेशी प्रतिद्वंद्वियों की बाजार हिस्सेदारी भी हासिल कर रहे हैं। एक साल पहले की तुलना में सितंबर में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 6.6 प्रतिशत बढ़कर 37 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

हालांकि, अगस्त के 58.9 अरब डॉलर के आंकड़े की तुलना में यह काफी कम है। चीन का अमेरिका के साथ लंबे समय से व्यापार विवाद चल रहा है। इसके बावजूद सितंबर में अमेरिका को चीन का निर्यात 20.5 प्रतिशत बढ़कर 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात 24.5 प्रतिशत बढ़कर 13.2 अरब डॉलर रहा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा