लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक पर रोक को लेकर अमेरिका की सरकार को अदालत में घसीटेगी चीन की कंपनी

By भाषा | Updated: August 23, 2020 19:41 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने छह अगस्त को टिकटॉक और वीचैट पर अमेरिका में परिचालन पर ‘प्रतिबंध’ के सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रशासन का कहना था कि ये ऐप देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हैं। अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के तहत बाइटडांस के साथ किसी तरह के लेनदेन पर 45 दिन या सितंबर मध्य तक रोक लग जाएगी।अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कंपनी अमेरिकी प्रयोगकर्ताओं का ब्योरा चीन सरकार के साथ साझा कर सकती है।

बीजिंग: चीन की कंपनी बाइटडांस अमेरिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बाइटडांस के पास वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक का स्वामित्व है। चीन की कंपनी ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लोकप्रिय ऐप के साथ किसी तरह के अमेरिकी लेनदेन पर रोक के आदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है।

इसके अलावा कंपनी अमेरिका में अपना कारोबार बंद करने की भी तैयारी कर रही है। ट्रंप ने छह अगस्त को टिकटॉक और वीचैट पर अमेरिका में परिचालन पर ‘प्रतिबंध’ के सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी प्रशासन का कहना था कि ये ऐप देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हैं।

आदेश के अनुसार अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के तहत बाइटडांस के साथ किसी तरह के लेनदेन पर 45 दिन या सितंबर मध्य तक रोक लग जाएगी। अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कंपनी अमेरिकी प्रयोगकर्ताओं का ब्योरा चीन सरकार के साथ साझा कर सकती है। हालांकि, बाइटडांस ने इसका खंडन किया है।

ट्रंप प्रशासन द्वारा 14 अगस्त को जारी एक अलग आदेश में बाइटडांस को टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को समेटने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को बेचने के लिए बाइटडांस संभावित खरीदारों मसलन माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल से बातचीत कर रही है। 

टॅग्स :टिक टॉकअमेरिकाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो