लाइव न्यूज़ :

चीन में भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 की मौत, पुलिस ने ड्राइवर को गोली मारी

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2019 09:08 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राइवर जानबूझकर कार लेकर भीड़ में घुसा था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Open in App

मध्य चीन में एक कार के भीड़ में घुसकर लोगों को टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। कार के चालक की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। चीन की सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने बताया कि हुबेई प्रांत के जाओयांग शहर में तड़के हुई इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राइवर जानबूझकर कार लेकर भीड़ में घुसा था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हाल के वर्षों में चीन में ऐसी की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

पिछले साल सितंबर में भी कम से कम 11 लोग ऐसे ही एक हादसे में मारे गये थे। उस घटना में एक ड्राइवर तेजी से कार चलाते हुए दक्षिणी चीन के भीड़ वाले चौराहे में घुस गया था। यह घटना हुनान प्रांत के हेंगडोंग शहर में हुई थी। साथ ही उस ड्राइवर ने लोगों पर चाकू से भी हमले किये थे। पुलिस ने तब उस ड्राइवर को पकड़ा था और साथ ही बताया था कि वह पहले भी कई जुर्म कर चुका है।

इसके बाद नवंबर में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। उस घटना में लियाओनिंग प्रांत में एक कार तब बेकाबू हो गई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे। इस घटना में 19 लोग घायल हुए थे जबकि 5 की मौत हो गई थी।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?