लाइव न्यूज़ :

चीनी गुब्बारा मामलाः अमेरिकी संस्थाओं को चीन ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी, छह चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगा चुका है अमेरिका

By भाषा | Updated: February 16, 2023 09:08 IST

चीन का कहना है कि अमेरिका ने जिस गुब्बारे को नष्ट किया है, वह मौसम संबंधी जानकारियां जुटाने के लिए आसमान में भेजा गया था और वह दुर्घटनावश रास्ता भटक गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन का कहना है कि अमेरिका ने जिस गुब्बारे को नष्ट किया है, वह मौसम संबंधी जानकारियां जुटाने के लिए था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है।

बीजिंगः चीन ने बुधवार को कहा कि वह पूर्वी अमेरिकी तट पर संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारा नष्ट किए जाने के मामले में अमेरिकी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि किन संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चीन का कहना है कि अमेरिका ने जिस गुब्बारे को नष्ट किया है, वह मौसम संबंधी जानकारियां जुटाने के लिए आसमान में भेजा गया था और वह दुर्घटनावश रास्ता भटक गया था। अमेरिका के एफ-22 लड़ाकू विमान ने चार फरवरी को उस गुब्बारे को नष्ट कर दिया था।

वांग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है। चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को निशाना बनाने वाली अमेरिका की संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कानून के अनुसार जवाबी कार्रवाई की जाएगी।’’ गुब्बारा नष्ट किए जाने के बाद से अमेरिका ने छह चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाए हैं। उसका कहना है कि ये प्रतिष्ठान चीन के एयरोस्पेस कार्यक्रम से चुके हैं। 

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?