लाइव न्यूज़ :

चीन का जून तक 40 प्रतिशत लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 3, 2021 12:47 IST

Open in App

ताइपे, तीन मार्च (एपी) चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस टीकाकरण के मामले में सुस्त है, क्योंकि उसने बड़े स्तर पर महामारी पर काबू पा लिया है, लेकिन उसकी जून तक देश की 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने की योजना है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से जुड़े विशेषज्ञों के एक समूह का नेतृत्व कर रहे झोंग नानशान ने ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन और त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अमेरिकी एवं चीनी चिकित्सकीय विशेषज्ञों के ऑनलाइन कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि देश में 28 फरवरी तक पांच करोड़ 252 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका था।

चीन ने दिसंबर मध्य से टीकाकरण शुरू किया था। इसके बाद से उसने सार्वजनिक तौर पर पहली बार टीकाकरण संबंधी कोई संख्या बताई है।

झोंग ने कहा कि चीन अन्य देशों की तुलना में टीकाकरण में धीमा रहा है। उसने 1.4 अरब की जनसंख्या में अब तक प्रति 100 लोगों में 3.56 को टीके की खुराक दी हैं। इस मामले में सबसे आगे इजराइल है, जिसने प्रति 100 लोगों में से 94 लोगों को खुराक दे दी हैं। अमेरिका में प्रति 100 में से 22 लोगों को टीका लगाया गया है।

चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि देश के पास अपनी जनसंख्या के लिए टीकों की पर्याप्त आपूर्ति है और उसने करीब आधा अरब खुराक अन्य देशों में भेजने का संकल्प लिया है।

संक्रामक रोग विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने कहा, ‘‘चीन में संक्रमण को व्यापक स्तर पर काबू किए जाने के कारण टीकाकरण की मौजूदा गति बहुत धीमी है, लेकिन मुझे लगता है कि देश के पास पर्याप्त क्षमता है।’’

चीन में स्वीकृत चार टीकों के निर्माताओं का कहना है कि वे इस साल के अंत तक 2.6 अरब खुराक तैयार कर सकते हैं। इसके बावजूद चीन की बड़ी आबादी का टीकाकरण मुश्किल काम होगा।

झांग ने कहा कि यदि प्रतिदिन एक करोड़ लोगों का भी टीकाकरण किया जाए, तो भी 70 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण में सात महीने का समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर