लाइव न्यूज़ :

चीन का 21 टन का रॉकेट धरती पर गिरने वाला है? जानिए क्यों ड्रैगन ने फिर बढ़ा दी है दुनिया भर के वैज्ञानिकों की चिंता

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2022 13:26 IST

चीन का 21 टन का लॉन्ग मार्च 5-B रॉकेट धरती पर अनियंत्रित तरीके से गिर सकता है। हालांकि इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है पर वैज्ञानिक इसकी मूवमेंट को टकटकी लगाए देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की ओर से रॉकेट 'लॉन्ग मार्च 5-बी' को रविवार को उसके बन रहे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भेजा गया था।मॉड्यूल से अलग होने के बाद 21 टन का रॉकेट अभी भी अंतरिक्ष में है। स्पेस मलबे को नहीं संभाल पाने में चीन का खराब ट्रैक रिकॉर्ड, धरती पर मलबे के अनियंत्रित तरीके से गिरने के कई हादसे हो चुके हैं।

बीजिंग: चीन द्वारा बनाए जा रहे अंतरिक्ष स्टेशन 'तियांगोंग' के साथ चीन के सबसे बड़े स्पेसक्राफ्ट 'वेंटियन' के जुड़ने के बाद अब वैज्ञानिक उस रॉकेट पर नजर रख रहे हैं जो इसे अंतरिक्ष में ले गया। मॉड्यूल से अलग होने के बाद 21 टन के रॉकेट को अभी कक्षा से बाहर आना है और संभावना है कि यह पृथ्वी पर गिर सकता है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रॉकेट के धरती पर गिरने की संभावना भले ही कम है, लेकिन इसके खतरे अभी बने हुए हैं, और खासकर अंतरिक्ष में उपग्रहों को भेजने वाले रॉकेटों से निपटने में चीन के इतिहास को देखते हुए, खतरे की आशंका बनी हुई है।

लॉन्ग मार्च 5-B रॉकेट को रविवार को छोड़ा गया था

चीन द्वारा रॉकेट 'लॉन्ग मार्च 5-बी' को रविवार को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए प्रक्षेपित किया गया था। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के फेज में पहुंचने के बाद से ये इस तरह का तीसरा लॉन्च था। 'लॉन्ग मार्च 5बी-वाई3' चीन के सबसे शक्तिशाली रॉकेट भी है।

बहरहाल, खगोलविद जोनाथन मैकडॉवेल जो उपग्रहों और मलबे सहित अंतरिक्ष में अन्य वस्तुओं को ट्रैक करते हैं, उन्होंने पुष्टि की कि रॉकेट कक्षा में बना हुआ है और अलग नहीं हुआ है। हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स में एक एस्ट्रोफिजिसिस्ट, मैकडॉवेल ने यह भी साफ किया कि 'यह टूट जाएगा, लेकिन बताते हैं कि 30 मीटर लंबे धातु के टुकड़ों का एक गुच्छा कुछ सौ किमी/घंटा की गतिसे जमीन से टकरा जाएगा।'

स्पेस मलबे को नहीं संभाल पाने में चीन का खराब ट्रैक रिकॉर्ड

इस साल की शुरुआत में चीन उस समय आलोचना के केंद्र में था जब 'चांग झेंग 5 बी' (Chang Zheng 5B) रॉकेट जिसे फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था, पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और भारत के ऊपर आसमान में जल गया।

वहीं, पिछले साल 2021 में बीजिंग को अपने 'लॉन्ग मार्च 5B' रॉकेट की उचित तरीके से कक्षा से बाहर निकालने योजना नहीं बनाने के लिए भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। उस रॉकेट का इस्तेमाल चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के हिस्से को लॉन्च करने के लिए किया था और इसकी लंबाई लगभग 30 मीटर (100 फीट) थी। 

रॉकेट का वजन 20,000 किलोग्राम से अधिक था और पृथ्वी पर गिरने वाले अब तक के सबसे लंबे मलबे में से एक था। यह मालदीव द्वीपसमूह के पश्चिम में हिंद महासागर में गिरा। इससे पहले इसका अधिकांश भाग पृथ्वी के वातावरण में आते ही जल गया।

अफ्रीका के गांव में गिरे जब चीनी रॉकेट के मलबे

साल 2020 में भी चीन का एक और लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट लॉन्च किया गया जिसने गिरते समय पश्चिम अफ्रीका में आइवरी कोस्ट गणराज्य में स्थित दो गांवों में इमारतों को नुकसान पहुंचाया था। वहीं, चीन का पहला अंतरिक्ष स्टेशन, तियांगोंग-1 साल 2016 में प्रशांत महासागर में गिरा था। वहीं, 2019 में चीन का दूसरा स्टेशन तियांगोंग -2 नियंत्रित तरीके से प्रशांत महासागर के ऊपर आसमान में जल गया था।

 

 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा