लाइव न्यूज़ :

चीन: बीजिंग की भयानक बाढ़ में 21 लोगों की मौत, 26 लापता, 140 वर्षों में दर्ज हुई सबसे अधिक वर्षा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2023 10:23 IST

चीन की राजधानी बीजिंग भयानक बाढ़ की चपेट में है। जानकारी के अनुसार बाढ़ की चपेट में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की राजधानी बीजिंग भयानक बाढ़ की चपेट में हैबाढ़ की चपेट में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है, 26 लोग लापता हैंचीन के 140 वर्षों में ये सबसे भयंकर बारिश बताई जा रही है, बीजिंग की सड़कें नहरों में बदल गई हैं

बीजिंग:चीन की राजधानी बीजिंग भयानक बाढ़ की चपेट में है। जानकारी के अनुसार बाढ़ की चपेट में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है। चीन के 140 वर्षों में ये सबसे भयंकर बारिश बताई जा रही है। इसके कारण बीजिंग की सड़कें नहरों में बदल गईं। हालात इतने खराब है कि आपातकालीन कर्मचारी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रबर की नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार बीजिंग मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बीते बुधवार को बाढ़ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि बीजिंग में शनिवार और बुधवार सुबह के बीच 744.8 मिलीमीटर (29.3 इंच) बारिश दर्ज की गई।

इस रिकॉर्ड बारिश के कारण बीजिंग और आसपास का हेबेई प्रांत भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया और पानी खतरे के स्तर तक बढ़ गया है। बारिश ने सड़कें नष्ट कर दीं और बिजली-पीने की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। राजधानी के आसपास की नदियों में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कों पर खड़ी कारों में पानी भर गया है और लोगों को आवागमन के लिए पैदल यात्रियों के लिए बने पुलों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को बीजिंग के आसपास मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बचने के लिए 41 वर्षीय वांग होंग-चून अन्य बचावकर्मियों के साथ रबर की नाव पर सवार थे और वो नाव अचानक पानी तेज बहाव के कारण नदी में पलट गई। नाव पर सवार बचावकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया है। बारिश और बाढ़ के कारण अभी तक कम से कम 26 लोग लापता हैं।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक हेबेई प्रांत का ज़ुओझोउ शहर है, जो बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम की सीमा पर है। मंगलवार की रात ज़ुओझोउ की पुलिस ने बचाव कार्य में सहायता के लिए सोशल मीडिया पर एक अपील जारी की। इसके अलावा बचाव दल ने रबर की नावों में बाढ़ग्रस्त शहर का भ्रमण किया और बाढ़ में फंसे लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

तटीय जियांग्सू प्रांत के बचाव दल के प्रमुख झोंग होंगजुन ने कहा, "हमें लोगों को बचाने के लिए हर सेकंड, हर मिनट की कीमत को समझना होगा।" झोंग ने कहा कि वह बुधवार दोपहर 2 बजे से काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह रात तक काम करेंगे। उन्होंने अब तक लगभग 200 लोगों को बचाया है। झोंग ने कहा, "हमने जिन लोगों को बचाया उनमें से अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे हैं।"

टॅग्स :Beijingबाढ़Flood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात