लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी के कारण सात अफगान नागरिकों की मौत: ब्रितानी सेना

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:14 IST

Open in App

काबुल, 22 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट एकत्र हुई लोगों की भीड़ में शामिल सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई है। ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी। ब्रिटिश सेना ने रविवार को बताया कि काबुल में भीड़ में सात नागरिकों की मौत हो गई। सेना ने कहा कि भीड़ में भगदड़ मचने के बाद कुचलने से कई लोगों को चोटें आई हैं। हालात तब और बिगड़ गए जब तालिबान लड़ाकों ने देश से बाहर जाने के लिये किसी भी विमान में सवार होने को बेताब लोगों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। ब्रितानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जमीनी स्थितियां अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हम अधिक से अधिक सुरक्षित तरीके से हालात को संभालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’’इससे पहले, शनिवार को ब्रितानी और पश्चिमी देशों के सैनिकों ने हवाई अड्डे पर जमा भीड़ को पूरे दमखम के साथ नियंत्रित करने की कोशिश की। उन्होंने 34 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ चिलचिलाती गर्मी में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल