लाइव न्यूज़ :

चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: March 1, 2021 11:43 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) एक मार्च मशहूर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के अभिनेता चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिनेता को 2020 में आई फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में निभाई उनकी लीवी ग्रीन की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है।

बौसमैन का चार साल तक आंत के कैंसर से जूझने के बाद पिछले साल अगस्त में 43 साल की उम्र में निधन हो गया था।

उन्हें ‘मोशन पिक्चर’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए यह सम्मान दिया गया।

बोसमैन की पत्नी सिमोन लेडवर्ड ने ‘जूम कॉल’ के जरिए अभिनेता की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया।

भावुक लेडवर्ड ने कहा, ‘‘ वह भगवान का शुक्रिया अदा करते। वह अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करते। वह अपने पूर्वजों का उनके मार्गदर्शन और उनके त्याग के लिए शुक्रिया अदा करते।’’

फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ से विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले बोसमैन का यह पहला ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार है।

वहीं, अभिनेता जॉन बोयेगा को निर्माता स्टीव मैक्वीन की फिल्म सीरीज ‘स्मॉल एक्स’ के लिए टेलीविजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार मिला।

अभिनेता डेनियल कालुआ को फिल्म ‘जूडस एंड द ब्लैक मसीहा’ के लिए ‘मोशन पिक्चर’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए ‘ग्लोडन ग्लोब’ पुरस्कार मिला।

बोयेगा और कालुआ का भी यह पहला ‘ग्लोडन ग्लोब’ पुरस्कार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला