लाइव न्यूज़ :

सीडीसी ने भारत यात्रा के लिए 'लेवल वन' कोविड-19 स्वास्थ्य नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:44 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 नवंबर अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए पहले स्तर (लेवल वन) का नोटिस जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि अगर किसी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है तो संक्रमण की जद में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।

सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य यात्रा नोटिस 'लेवल वन' में कहा, "यदि आप एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) अधिकृत किसी टीके की सभी खुराक ले चुके हैं, तो आपको कोविड-19 होने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।"

स्वास्थ्य नोटिस में कहा गया है कि सुनिश्चित करें कि भारत की यात्रा करने से पहले आपका टीकाकरण पूर्ण रूप से हो गया है। यात्रियों को भारत में सुझावों या आवश्यकताओं का पालन करना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना और दूसरों से छह फुट की दूरी रखना शामिल है।

भारत में सोमवार को कोविड-19 के पिछले 287 दिनों में सबसे कम 8,865 नये मामले दर्ज किए गए। अगस्त में, अमेरिका ने भारत के लिए अपने यात्रा परामर्श में थोड़ी राहत देते हुए इसे दूसरे स्तर यानी: मध्यम तक कर दिया था।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी थी और भारत को स्तर चार (लेवल 4) में रखा था। उस समय भारत कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत