लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले, प्रधानमंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 12:44 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 19 जुलाई सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को देश में संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि समुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के कारण नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने रविवार को ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि संक्रमण आगाह करता है कि हर किसी को टीका लगाने की जरूरत है। वरिष्ठ नागरिक खास तौर पर ध्यान दें, जिन्हें संक्रमण काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

ली ने कहा, ‘‘ खुद को सुरक्षित रखने का सबसे सही तरीका सभी को टीके लगाना है।’’

उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब देश नौ अगस्त को ‘सिंगापुर राष्ट्रीय दिवस’ पर दो-तिहाई आबादी के पूरी तरह से टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने की राह पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ इस बीच, कृपया नियमित रूप ये मास्क पहने रखे, हाथ धोएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें। इससे संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने में मदद मिलेगी....’’

सिंगापुर में रविवार तक संक्रमण के 63,073 मामले सामने आए हैं और इससे 36 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब