लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में मालवाहक जहाज डूबा, 5 को बचाया गया 17 लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: January 25, 2023 08:58 IST

नौका के कैप्टन ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य नौका छोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज डूब गया।सवार चालक दल के पांच सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि अन्य 17 लोगों की तलाश जारी है।जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था। इस पर सवार चालक दल के सदस्यों में से 14 चीन के और आठ म्यांमा के नागरिक हैं।

सियोलः दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज डूब गया, जिसमें सवार चालक दल के पांच सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि अन्य 17 लोगों की तलाश जारी है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरियाई द्वीप जेजू के एक तटरक्षक ने बताया कि 6,551 टन के ‘जिन तियान’ जहाज के समुद्र में डूबने के बाद मौजूद अन्य जहाजों पर सवार लोगों ने चालक दल के पांच सदस्यों को बचा लिया।

उन्होंने बताया कि जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था। इस पर सवार चालक दल के सदस्यों में से 14 चीन के और आठ म्यांमा के नागरिक हैं। नौका के कैप्टन ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य नौका छोड़ रहे हैं। घटनास्थल पर तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है जहां जापानी तट रक्षक जहाज और विमान पास के वाणिज्यिक जहाजों के साथ जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

टॅग्स :जापानदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत