लाइव न्यूज़ :

सीरिया के पूर्वी हिस्से मे कार बम हमला, 11 सैन्यबल समेत 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 7, 2018 03:46 IST

कार बम हमले में अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्यबल के 11 सदस्यों समेत कम से कम 18 लोग मारे गये। इस सैन्यबल ने इस्लामिक स्टेट से जंग लड़ी है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: सीरिया के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार (6 जुलाई) को एक कार बम हमले में अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्यबल के 11 सदस्यों समेत कम से कम 18 लोग मारे गये। इस सैन्यबल ने इस्लामिक स्टेट से जंग लड़ी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा, ‘‘ पूर्वी डीर एज्जोर के अल बसायरा शहर में सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के अड्डे के सामने एक कार बम धमाका हुआ। ’’ युद्ध पर नजर रखने वाले इस संगठन ने कहा कि विस्फोट में कमांडर और दस कर्मी तथा सात असैन्य लोग मारे गये। असैन्य लोगों में तीन बच्चे भी हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सीरिया के पूर्वी प्रांत देर अजोर में इस्लामिक स्टेट की ओर से कार बम हमला हुआ था। जिसमें 75 लोग मारे गए थे और कम से कम 140 लोग घायल हुए थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सीरियाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा