लाइव न्यूज़ :

कैपिटल बिल्डिंग हमला: 9/11 हमले की जांच के तर्ज पर ही आयोग गठित करने का पेलोसी का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 फरवरी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कैपिटल बिल्डिंग पर हमले की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि जिस तरह के आयोग के जरिए 9/11 हमले की जांच हुई थी, उसी तर्ज पर छह जनवरी के हमले की जांच होनी चाहिए।

अमेरिका के इतिहास में छह जनवरी को काले दिनों में से एक माना जाता है, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक इस इमारत में घुस आए थे और तोड़-फोड़ करने लगे थे। इससे सैकड़ों सांसदों की जान खतरे में पड़ गई थी।

पेलोसी ने सोमवार को अपने सहकर्मियों को भेजे गए पत्र में यह बात कही है। अमेरिकी सीनेट में दूसरे महाभियोग की कार्यवाही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बरी होने के 50 घंटे के भीतर पेलोसी ने यह पत्र लिखा है। ट्रंप पर भीड़ को कैपिटल बिल्डिंग पर हमला करने के लिए उकसाने के आरोप लगे थे।

उन्होंने प्रतिनिधि सभा में अपने डेमोक्रेटिक सहकर्मियों को लिखे गए एक पत्र में कहा, ‘‘ सामने आए तथ्यों और महाभियोग मुकदमे से यह स्पष्ट है कि हमें यह जरूर जान लेनी चाहिए कि यह कैसे हुआ।’’

पेलोसी ने पत्र में लिखा कि देश की सुरक्षा की रक्षा के लिए अगला कदम कैपिटल बिल्डिंग पर घरेलू आतंकवादी हमले की जांच के लिए 9/11 हमले की जांच के तर्ज पर ही आयोग का गठन किया जाए और तथ्यों की जांच करते हुए छह जनवरी के हमले के पीछे की वजहों का पता लगाया जाए।

इसी तरह की मांग दोनों ही पार्टियों के कुछ सांसदों ने भी की है। रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसद- रोडनी डेविस, जॉन काटको और जेम्स कोमर ने भी एक ऐसे विधेयक का प्रस्ताव दिया, जिसके तहत द्विदलीय आयोग का गठन हो सकता है।

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने एक ट्वीट में पेलोसी का समर्थन किया है और कहा है कि विस्तृत रूप में इस मामले की जांच की जरूरत है। इसे भुलाया नहीं जा सकता है।

‘नेशनल कमिशन ऑन टेररिस्ट अटैक्स अपॉन द यूनाइटेड स्टेट्स’ (अमेरिका पर आतंकवादी हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय आयोग) को 9/11 आयोग कहा जाता है और यह 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले की विस्तृत परिस्थतियों की जांच के लिए गठित हुआ था। यह भी द्विदलीय पैनल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला