लाइव न्यूज़ :

एक और मुसीबत में घेरे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन, महिला पत्रकार ने लगाए ये आरोप

By भाषा | Updated: October 1, 2019 00:46 IST

उन्होंने संडे टाइम्स समाचार पत्र के लिए एक स्तंभ में लिखा है कि जॉनसन ने 1999 में एक पार्टी में उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था।

Open in App

पहले से ही ब्रेक्जिट की समयसीमा को लेकर दबाव झेल रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अब एक नयी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। एक महिला पत्रकार ने उन पर 20 साल पहले एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है हालांकि उन्होंने आरोपों का खंडन किया है। इससे पहले एक अमेरिकी मॉडल सह उद्यमी के साथ जॉनसन के विशेष व्यवहार के आरोप लगे थे जब वह लंदन के मेयर थे। प्रधानमंत्री पर नया आरोप पत्रकार शार्लोट एडवर्डस ने लगाया है।

उन्होंने संडे टाइम्स समाचार पत्र के लिए एक स्तंभ में लिखा है कि जॉनसन ने 1999 में एक पार्टी में उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि जॉनसन उस समय पत्रिका ‘‘स्पेक्टेटर’ का संपादन कर रहे थे। जॉनसन से जब सोमवार को इस आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार किया। जॉनसन बतौर प्रधानमंत्री कंजर्वेटिव पार्टी के पहले सम्मेलन की अगुवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जनता यह सुनना चाहती है कि हम देश को एक साथ लाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहे हैं। एडवर्डेस ने कहा कि कार्यक्रम के बाद उन्होंने एक अन्य महिला से इस बारे में बातचीत की और उस महिला का भी यही कहना था कि जॉनसन ने भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया था।

इससे पहले जॉनसन के कार्यालय ने रविवार देर रात एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा था कि लगाए गए आरोप असत्य हैं। लेकिन एडवर्डेस अपनी बात पर कायम रहीं। यह आरोप उस समय प्रकाशित हुआ है जब जॉनसन की कंज़र्वेटिव पार्टी का सालाना सम्मेलन हो रहा है और पार्टी 31 अक्टूबर को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के नियोजित तरीके से हटने पर विचार कर रही है। इससे पहले जॉनसन अमेरिकी उद्यमी जेनिफर अर्कुरी के आरोपों को लेकर विवादों में घिरे थे।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं