लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चलती कार में सीट बेल्ट हटाने के लिए ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने मांगी है माफी, जानें क्या है पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: January 20, 2023 08:59 IST

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कार में सीट बेल्ट न लगाने पर 100 पाउंड का “ऑन-द-स्पॉट” जुर्माना दिया जा सकता है, अगर मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में पीएम को कार में बीना सीट बेल्ट के देखा गया है।ऐसे में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसके लिए माफी भी मांगी है।

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में गाड़ी चलाते समय सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान अपनी सीट बेल्ट हटाने में “निर्णय की संक्षिप्त त्रुटि” के लिए माफी मांगी है। 

इस पर बोलते हुए सुनुक के डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने केवल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी और स्वीकार करते हैं कि उन्होंने गलती की है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में कार में सीट बेल्ट न लगाने पर 100 पाउंड का “ऑन-द-स्पॉट” जुर्माना दिया जा सकता है, अगर मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है। 

वीडियो में क्या दिखा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना से जुड़े वीडियो में यह देखा जा रहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कार में बैठे हुए है और वह भी बिना सीट बेल्ट के और एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे है। हालांकि जारी वीडियो काफी छोटा है और यह केवल 16 सेकेंड का ही है। लेकिन इस वीडियो को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। 

आपको बता दें कि जारी वीडियो में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में जब वीडियो शुरू होता है तो उन्हें सीट बेल्ट में नहीं देखा गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक द्वारा माफी भी मांगी गई है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी कार में एक वीडियो बना रहे थे जिसमें वे अपनी सरकार की नई लेवलिंग अप फंड की घोषणाओं को बढ़ावा देने पर बोल रहे थे। ऐसे में यह वीडियो बनाते समय उनसे गलती हो गई और वह वीडियो बीना सीट बेल्ट का बना लिया था जिससे सीट बेल्ट का नियम टूट गया था। 

इस घटना के बाद उनके विरोधियों ने उन पर जमकर निशाना साधा है। यह पहली बार नहीं है जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक विरोधियों के निशाने पर आए है। इससे पहले वे जब उत्तर की ओर उड़ान भरा था और इसके लिए रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) जेट का भी इस्तेमाल किया था तब भी वे विरोधियों के निशाने पर आए थे। हालांकि इस मामले में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने माफी मांग ली है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :ऋषि सुनकब्रिटेनवायरल वीडियोरोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल