लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के हीथ्रो हवाईअड्डे ने भारत से अतिरिक्त उड़ानों की मंजूरी देने से इनकार किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 10:42 IST

Open in App

लंदन, 22 अप्रैल ब्रिटेन के हीथ्रो हवाईअड्डे ने शुक्रवार से भारत को ब्रिटेन की कोविड-19 यात्रा “लाल सूची” में डालने से पहले, देश से अतिरिक्त उड़ानों को अनुमति देने से इनकार कर दिया।

इस सूची के तहत ब्रिटिश या आयरलैंड के निवासियों के अलावा सभी के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध होता है।

बीबीसी ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि विमानन कंपनियों से अतिरिक्त उड़ानों को अनुमति देने के अनुरोध को इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि पासपोर्ट की जांच के दौरान लंबी कतारें लगने का जोखिम है।

चार एयरलाइनों ने भारत से अतिरिक्त आठ उड़ानों के परिचालन का अनुरोध किया था क्योंकि यात्री नये नियमों के प्रभावी होने से पहले वापस आना-जाना चाहते हैं। वर्तमान में, भारत और ब्रिटेन के बीच एक हफ्ते में 30 उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

हवाईअड्डे की तरफ से कहा गया कि वह ज्यादा यात्रियों को यात्रा की अनुमति देकर सीमा पर मौजूदा कई तरह के दबाव को और नहीं बढ़ाना चाहता है।

लाल सूची ऐसे समय में जारी की गई है जब भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके चलते ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी 26 अप्रैल को तय भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी है। यह सूची शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे से प्रभावी होगी।

ब्रिटेन और आयरलैंड के पासपोर्ट धारकों और ब्रिटेन में आवास के अधिकार वाले लोगों को अनुमति होगी लेकिन उन्हें 10 दिन होटल में पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला