लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन अफगानिस्तान से नागरिकों को लाने का कार्यक्रम बंद करेगा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:33 IST

Open in App

ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख ने कहा कि ब्रिटेन शनिवार को अफगानिस्तान से नागरिकों को बाहर निकालने वाले कार्यक्रम को बंद करेगा। इसके बाद 31 अगस्त की समय सीमा से पहले वहां से लाने के लिए सिर्फ सैनिक ही बच जाएंगे। जनरल सर निक कार्टर ने शनिवार को मीडिया साक्षात्कार के दौरान कहा कि स्थानीय इस्लामिक स्टेट खुरासन (आईएसआईएस-के) आतंकवादी समूह द्वारा उत्पन्न खतरे के बीच देश को आगे की चुनौती पर ‘दम साधे’ रखना चाहिए। इस सप्ताह अफगानिस्तान के हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमले के पीछे इसी संगठन का हाथ था। कार्टर ने कहा कि ब्रिटेन अभी ‘जंगल से बाहर नहीं आया है'। उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद असैन्य नागरिकों को बाहर निकालने के कार्यक्रम को समाप्ति के बेहद करीब बताया। उन्होंने ‘स्काई न्यूज’ को बताया कि सीधा सा तथ्य यह है कि वहां मौजूद सैनिकों को लगातार सतर्क रहना है और हमेशा यह सोचते रहना है कि वे कैसे खतरे का जवाब देंगे। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन ने 13 अगस्त से अब तक क़रीब 14,543 लोगों को काबुल से बाहर निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत