लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान का संपर्क दुनिया से काटने को लेकर ब्रिटेन की तालिबान को चेतावनी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:22 IST

Open in App

ब्रिटेन ने अफगानिस्तान का संपर्क शेष दुनिया से काटने के प्रयासों के खिलाफ तालिबान को चेतावनी दी और उससे अपनी सीमाएं खुली रखने का अनुरोध किया। विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा कि 31 अगस्त को काबुल हवाई अड्डे से पश्चिमी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान द्वारा देश को बंद करने के प्रयासों से एक “शरणार्थी संकट” पैदा हो सकता है क्योंकि लोग पड़ोसी देशों में जाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा “विषम और व्यापक” है तथा देश को बाकी दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश नाकाम हो जाएगी। उन्होंने ‘टाइम्स रेडियो’ को बताया, “अगर तालिबान नेतृत्व जैसा वह कहते हैं कि रातोंरात प्रतिभा पलायन रोकना चाहते हैं तो सीमाओं को बंद कर वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।”उन्होंने कहा, “आप देखेंगे कि बड़ी संख्या में शरणार्थी बाहर जा रहे हैं और उन्हें प्रक्रिया में लेना भी पड़ेगा। वे महज कुछ सड़कें बंद कर शरणार्थी संकट से बच नहीं पाएंगे, वे अफगानिस्तान की सीमा को भली-भांति बंद नहीं कर पाएंगे, जो विषम और व्यापक है।”उन्होंने बुधवार को एक के बाद एक दिए गए साक्षात्कार में मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा गया था कि इस महीने जब अफगानिस्तान संकट चरम पर था तब वे समुद्र किनारे छुट्टियां मना रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत