लाइव न्यूज़ :

हमास को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:38 IST

Open in App

लंदन, 19 नवंबर (एपी) ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह फलस्तीनी समूह हमास को एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करने पर विचार कर रही है।

हमास की सैन्य शाखा को 2001 में ब्रिटेन में गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था, लेकिन पूरे संगठन पर प्रतिबंध नहीं है।

गृह मंत्री प्रीति पटेल ट्वीट किया कि उन्होंने ''हमास को पूरी तरह प्रतिबंधित करने पर काम किया है।''

उन्होंने कहा कि समूह के पास ''व्यापक और परिष्कृत हथियारों के साथ-साथ आतंकवादी प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुंच सहित महत्वपूर्ण आतंकवादी क्षमता है।''

विदेश मंत्री लिस ट्रूस ने ट्वीट किया, ''हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित किया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि ''इस कदम से यहूदी-विरोधी सोच से निपटने में मदद मिलेगी।''

प्रतिबंध को संसद की मंजूरी मिलनी जरूरी है, जिसके बाद ब्रिटेन में हमास का सदस्य होना या समूह के समर्थन में विचार व्यक्त करना गैर-कानूनी बन जाएगी।

फलस्तीनी समूह हमास इजरायल के अस्तित्व का विरोध करता है। साल 2007 में गाजा पट्टी पर नियंत्रण हासिल करने के बाद से इस क्षेत्र पर उसका शासन है।

इजराइल, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन हमास को एक आतंकवादी समूह मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं