लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः महारानी जिन्दन कौर के आभूषण की नीलामी, रत्न जड़ित चांद टीका 60 लाख में बिका, जानिए और कितने मिले दाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2020 22:01 IST

बोनैहम्स इस्लामिक और इंडियन आर्ट सेल्स में इस सप्ताह रत्न जड़ित चांद टीका 62,500 (60 लाख) पाउंड की बोली में बिका। इसके साथ ही 19वीं शताब्दी की अन्य दुर्लभ कलाकृतियां भी कई बोलियां अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देआभूषण बाद में विरासत के तौर पर उनकी पोती राजकुमारी बम्बा सदरलैंड को मिली थी।बोनहैम्स ने कहा है कि जिन्दन कौर महाराजा रंजीत सिंह की एक मात्र जिंदा विधवा थीं। लाहौर के विख्यात खजाने से 600 से ज्यादा उनके आभूषणों को जब्त कर लिया गया।

लंदनः किसी जमाने में महारानी जिन्दन कौर के आभूषण का हिस्सा रहे चांद टीका की लंदन में नीलामी हुई। कौर सिख सम्राज्य के महाराजा रंजीत सिंह की अंतिम पत्नी थीं।

ये आभूषण बाद में विरासत के तौर पर उनकी पोती राजकुमारी बम्बा सदरलैंड को मिली थी। बोनैहम्स इस्लामिक और इंडियन आर्ट सेल्स में इस सप्ताह रत्न जड़ित चांद टीका 62,500 (60 लाख) पाउंड की बोली में बिका। इसके साथ ही 19वीं शताब्दी की अन्य दुर्लभ कलाकृतियां भी कई बोलियां अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहीं।

बोनहैम्स ने कहा है कि जिन्दन कौर महाराजा रंजीत सिंह की एक मात्र जिंदा विधवा थीं। उन्होंने पंजाब में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की लेकिन बाद में उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया गया। लाहौर के विख्यात खजाने से 600 से ज्यादा उनके आभूषणों को जब्त कर लिया गया।

1848 में नेपाल जाने से पहले उन्हें जेल में डाल दिया गया था। नीलामी घर का मानना है कि इस सप्ताह बिक्री के लिए उपलब्ध आभूषण निश्चित तौर पर वे आभूषण हैं जो जिन्दन कौर को ब्रिटेन के अधिकारियों ने उन्हें लंदन में अपने बेटे दलीप सिंह के साथ रहने पर सहमति जताने के बाद सौंप गया था।

नीलामी में कुछ दुर्लभ कलाकृतियों में 19वीं शताब्दी के वाटरकलर वाली स्वर्ण मंदिर और अमृतसर शहर की तस्वीर है। ऐसा माना जाता है कि अब तक वाटरकलर से स्वर्ण मंदिर की जितनी भी पेंटिंग तैयार की गई है, वह इसमें सबसे बड़ी है। यह 75,062 पाउंड में नीलाम हुई। इसके अलावा द्वितीय आंग्ल-सिख् युद्ध (1848-49) में कमांडर रहे राजा शेर सिंह अट्टारीवाला का चित्र भी नीलाम हुआ। 

टॅग्स :ब्रिटेनपाकिस्तानपंजाबअफगानिस्तानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?