लाइव न्यूज़ :

इस्तीफा देने को तैयार हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, आज कर सकते हैं घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2022 17:07 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आखिरकार कंजर्वेटिव पार्टी (टोरी) के नेता के पद से हटने के लिए गुरुवार को तैयार हो गए। हालांकि नए नेता का चुनाव होने तक वह प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजॉनसन '10 डाउनिंग स्ट्रीट' के प्रभारी बने रहेंगे, जब तक कि कंजर्वेटिव पार्टी के एक सम्मेलन में नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।बोरिस जॉनसन के गुरुवार को ही औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा करने की उम्मीद है।

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने के लिए सहमत हो गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने ब्रिटिश मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी। 40 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने और जाने के लिए कहने के बाद बोरिस जॉनसन ने हार मान ली। फिलहाल, बोरिस जॉनसन नए नेता का चुनाव होने तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री नादिम जहावी ने गुरुवार को इस्तीफा देने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "प्रधानमंत्री जी यह टिकाऊ नहीं है और यह केवल आपके लिए, कंजरवेटिव पार्टी के लिए और सबसे महत्वपूर्ण रूप से पूरे देश के लिए बदतर होगा। आपको सही काम करना चाहिए और अभी जाना चाहिए।" मालूम हो, जहावी ने एक पत्र लिखकर जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल उठाया। 

जॉनसन के उन्हें नया वित्त मंत्री नियुक्त करने के 36 घंटे बाद ही उन्होंने यह मांग की। फिलहाल, बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी (टोरी) के नेता के पद से हटने को तैयार हो गए हैं। जॉनसन (58) '10 डाउनिंग स्ट्रीट' के प्रभारी बने रहेंगे, जब तक कि कंजर्वेटिव पार्टी के एक सम्मेलन में नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होने वाला है। उनके गुरुवार को ही औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा करने की उम्मीद है। 

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत