लाइव न्यूज़ :

डेल्टा वेरिएंट के बाद ब्रिटेन लॉकडाउन को और चार सप्ताह बाद समाप्त करने पर कर रहा है विचार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:48 IST

Open in App

लंदन, 12 जून कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि की पृष्ठभूमि में ब्रिटेन 21 जून को समाप्त होने वाली लॉकडाउन की तमाम पाबंदियों को और चार सप्ताह तक जारी रखने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में शनिवार को मीडिया में खबरें आयी थीं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,125 नए मामले आने के बाद यह विचार किया जा रहा है। फरवरी के अंत से अभी तक यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएमई) के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या में पिछले एक सप्ताह में करीब 30,000 का इजाफा हुआ है और यह 42,323 पहुंच गयी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा सोमवार को लॉकडाउन के संबंध में घोषणा किए जाने से पहले ताजा आंकड़ों का विश्लेषण कर विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) उन कुछ सार्वजनिक स्वास्थ्य समूहों और अधिकारियों में शामिल हैं जो लॉकडाउन की पाबंदियों को पूरी तरह से समाप्त करने में देरी के पक्ष में हैं। देश में जारी कोविड-19 लॉकडाउन 21 जून को समाप्त होना था जिसे सभी ‘फ्रीडम डे’ के नाम से पुकार रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा