लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: मस्जिद के पास भीड़ में घुसी कार, तीन घायल, पुलिस का दावा- आतंकी हमला नहीं हेट क्राइम की वारदात है

By भाषा | Updated: September 19, 2018 19:07 IST

इस घटना में 20 से 25 साल उम्र के दो लोगों को मामूली चोट आई है वहीं 50-55 साल का एक शख्स अस्पताल में इलाज करा रहा है । उसे पैर में गंभीर चोट आई है।

Open in App

अदिति खन्ना 

लंदन, 19 सितंबर (भाषा) ब्रिटेन में एक मस्जिद के पास एक कार भीड़ में घुस गयी जिसमें तीन लोग घायल हो गये। संदेह है कि घृणा अपराध के रूप में घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद स्काटलैंड यार्ड ने जांच शुरू कर दी है।

ऑक्सगेट लेन पर बड़ी संख्या में पैदलयात्रियों से कार के टकराने की खबरों पर मेट्रोपोलिटन पुलिस को क्रिकलवुड में अल-मजलिस अल-हुसैनी मुस्लिम मस्जिद में बुलाया गया।

इस घटना में 20 से 25 साल उम्र के दो लोगों को मामूली चोट आई है वहीं 50-55 साल का एक शख्स अस्पताल में इलाज करा रहा है । उसे पैर में गंभीर चोट आई है।

पुलिस के बयान में कहा गया कि घटना को आतंकी कृत्य नहीं माना जा रहा बल्कि यह घृणा अपराध के तौर पर की गयी लगती है।

मस्जिद में व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहे हुसैनी एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे समुदाय पर इस तरह के हमले से हम स्तब्ध हैं।’’ 

टॅग्स :ब्रिटेनआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं