लाइव न्यूज़ :

इराक: अमेरिकी दूतावास के पास फिर मिसाइल हमला, चश्मदीदों ने कहा- दो रॉकेट दागे गए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: January 6, 2020 03:46 IST

इराक की राजधानी बगदाद में फिर मिसाइल से हमला किया गया है। बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास मिसाइल हमला हुआ। समाचार एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक, चश्मदीदों ने कहा कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट गिरे। 

Open in App
ठळक मुद्देइराक की राजधानी बगदाद में फिर मिसाइल से हमला किया गया है। बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास मिसाइल हमला हुआ।

इराक की राजधानी बगदाद में फिर मिसाइल से हमला किया गया है। बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास मिसाइल हमला हुआ। समाचार एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक, चश्मदीदों ने कहा कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट गिरे। 

बता दें कि इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में दो मोर्टार बम गिरे और अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर दो रॉकेट आ कर गिरे। यह हमला भीषण अमेरिकी हमले के एक दिन बाद किया गया था। 

सुरक्षा सूत्रों ने बताया था कि बगदाद में शनिवार शाम मोर्टार के गोले ग्रीन जोन में आ कर गिरे। यह उच्च सुरक्षा वाला वह स्थान है जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है।

इराकी सेना ने कहा था कि एक प्रक्षेपास्त्र जोन के अंदर जा कर गिरा वहीं दूसरा उसके समीप गिरा। सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि हमले के बाद सायरन बजने लगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद दो कतयूशा रॉकेट बगदाद के उत्तर में बालाद एयरबेस पर गिरे। यहां अमेरिकी सैनिक रहते हैं।

इराक ने अमेरिकी हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत की

इराक ने रविवार को कहा कि देश में हुए अमेरिकी हवाई हमले की शिकायतें उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् को सौंप दी हैं। इस हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर, इराक के एक कमांडर और अन्य स्थानीय लड़ाकों की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र को दो पत्र सौंपे हैं और सुरक्षा परिषद् से अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की “हत्या” किए जाने की निंदा करने को भी कहा है।

(एजेंसी एनपुट के साथ)

टॅग्स :इराकइराक बम ब्लास्टअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो