लाइव न्यूज़ :

Brexit Extension: यूरोपीय संघ ने ब्रेक्जिट की समयसीमा बढ़ाकर 31 जनवरी तक करने की दी मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 15:49 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ब्रेग्जिट को केवल नवंबर के मध्य या अंत तक टालने के पक्ष में थे जो रेखांकित करता है कि लगातार इस प्रक्रिया में हो रही देरी से ईयू नाखुश है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय संघ ने 31 जनवरी 2020 तक ब्रेक्सिट का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की है। ईयू) के राजदूतों की ब्रसेल्स में हुई बैठक में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित ब्रेक्जिट को टालने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी।

यूरोपीय संघ के सदस्य देश ब्रेक्जिट की समयसीमा तीन महीने तक बढ़ाकर 31 जनवरी तक करने पर सोमवार को सहमत हो गए। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्वीट किया, ‘‘ईयू 27 राजी हो गया है कि वह ब्रेक्जिट की अवधि में 31 जनवरी 2020 तक विस्तार करने का ब्रिटेन का अनुरोध स्वीकार करेगा।’

इससे पहले यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूतों की ब्रसेल्स में हुई बैठक में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित ब्रेक्जिट को टालने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस हफ्ते की शुरुआत में 12 दिसंबर को मध्यावधि आम चुनाव कराने की मांग की थी जिसअपर संसद को फैसला लेना था।

इसके मद्देनजर ईयू की ओर से इस कदम की उम्मीद की जा रही थी। यूरोपीय आयोग की प्रवक्ता ने यहां ईयू मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘ यहां मैं एक बात कह सकती हूं कि ईयू के 27 देश सैद्धांतिक रूप से ब्रेक्जिट को टालने और आने वाले दिनों में काम करने पर सहमत हुए हैं। इसका मकसद लिखित प्रक्रिया के तहत फैसला लेना है।’’ इससे पहले ब्रिटिश संसद से कानून पारित कर कहा था कि अगर हाउस ऑफ कॉमन 31 अक्टूबर की निर्धारित तारीख से पहले ईयू से अलग होने के समझौते को मंजूरी नहीं देता है तो ब्रिटेन बिना करार के ही अलग हो जाएगा।

इसके बाद जॉनसन ने औपचारिक रूप से ब्रेक्जिट को टालने का अनुरोध किया था। हालांकि, वह जोर देते रहे हैं कि ब्रिटेन इस महीने के अंत तक अलग हो जाएगा और उनका कहना था कि इस मामले में पीछे नहीं लौटा जा सकता। ईयू के अधिकतर सदस्य देश ब्रेक्जिट को जनवरी 2020 तक यानि तीन महीने तक टालने के पक्ष में हैं। यह वह समय है जो कथित बेन कानून में उल्लेखित है जिसके तहत जॉनसन ने ब्रेक्जिट की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है।

हालांकि, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ब्रेग्जिट को केवल नवंबर के मध्य या अंत तक टालने के पक्ष में थे जो रेखांकित करता है कि लगातार इस प्रक्रिया में हो रही देरी से ईयू नाखुश है। ब्रसेल्स की ओर से ब्रेक्जिट को टालने की घोषणा के बाद जॉनसन ने विपक्षी लेबर पार्टी से 12 दिसंबर के मध्यावधि चुनाव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

टॅग्स :ब्रेक्जिटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो