लाइव न्यूज़ :

रूस के मिसाइल अटैक में ब्राजील की मॉडल की मौत, कुछ वक्त पहले ही यूक्रेनी सेना में हुई थी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 18:14 IST

रूस-यूक्रेन जंग का कोई नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा है। रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन खार्किव शहर में मिसाइल अटैक में एक ब्राजील की मॉडल की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मॉडल ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की सेना स्नाइपर के तौर पर ज्वाइन की थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के खार्किव शहर में हुआ मिसाइल अटैक रूस के हमले में यूक्रेन सेना के लिए काम करने वाली मॉडल की मौत हाल ही मॉडल से स्नाइपर बनी थी ब्रजिल्यन मॉडल

खार्किव : 4 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन रूस-यूक्रेन जंग का अंत नहीं हुआ। युद्ध को 132 दिन हो गए हैं और एक एक कर रूस ने यूक्रेन के सभी शहरों पर कब्ज़ा जमा लिया। लाखों की संख्या में यूक्रेन के लोगों और सैनिकों की जान जा जुकी है। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। रूस के हमले में एक ब्राजील की मॉडल की मौत हो गई है। मॉडल यूक्रेन के खार्किव शहर में थी जहां रूस के मिसाइल अटैक में उनकी जान चली गई। बता दें कि पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर रूसी सेना के कब्जा करने के बाद ये जानकारी सामने आई है। 

रूस के मिसाइल अटैक में हुई मौत  

ब्राजील की मॉडल 'थालितो डो वेले' (Thalito do Valle)  रूसी आर्मी के खिलाफ जंग में यूक्रेन का साथ दे रही थी। इससे पहले भी वो इराक में  ISIS के खिलाफ जंग में वालंटियर के तौर पर काम कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब मिसाइल हमला हुआ तब थालितो (Thalito do Valle) खार्किव शहर में एक बंकर में थी। उनके साथ एक और ब्रजिल्यन लड़ाकू की मौत की खबर सामने आई है। रूस यूक्रेन जंग के लिए मॉडल को बकायदा ट्रेनिंग दी गई थी। जिसका वीडियो उन्होंने टिकटॉक और यूट्यूब पर भी पोस्ट किया था। 

 हाल ही में बनी थी स्नाइपर 

जानकारी के मुताबिक 39 साल की थालितो (Thalito do Valle) कई एनजीओ के साथ भी काम कर चुकी हैं। वो जानवरों को बचाने के कई अभियानों में सक्रिय रही हैं। बता दें कि यूक्रेन और रूस की जंग का फिलहाल कोई नतीजा निकलता नज़र नहीं आ रहा। इससे पहले भी यूक्रेन की कुछ मॉडल सोशल मीडिया पर यूक्रेन की वर्दी में नजर आई है। ब्राजील की मॉडल भी हाल ही में यूक्रेन के लिए स्नाइपर बनी थी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादमॉडलBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल