लाइव न्यूज़ :

ब्राजील की चार जेलों में भड़की हिंसा, 42 कैदियों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2019 09:12 IST

मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील के जेलों में हिंसा, कई कैदियों की मौतब्राजील के जेलों में पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं, 2017 में 59 की हुई थी मौत

उत्तर ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसा में कम से कम 42 कैदियों की मौत हो गई है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से एक दिन पहले ही एक जेल में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं। संघीय सरकार ने बताया कि वह राज्य की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल को भेज रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील कैदियों की संख्या के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर है और जून 2016 तक यहां 7,26,712 कैदी थे। यह संख्या उसकी जेलों की क्षमता की दोगुनी है। उसी वर्ष देश में जेलों की क्षमता 3,68,049 कैदियों की थी।

पहले भी होती रही है ऐसी घटना

यह हिंसा सोमवार को भड़की। इससे एक दिन पर रविवार को मनौस के एनिसियो जोबिम प्रिजन कॉम्पलेक्स में भी हिंसा हुई थी, जिसमें 15 कैदियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार यह कैदियों के बीच की लड़ाई थी। इससे पहले 2017 में एक जेल में करीब 20 घंटे चली हिंसा में 56 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं