लाइव न्यूज़ :

ब्राजील: भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 35 लोगों की मौत, 1000 से अधिक लोग विस्थापित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 08:57 IST

जनवरी में दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाउलो में बाढ़ में कम से कम 18 की मौत हो गई थी। फरवरी में, रियो डी जनेरियो राज्य के पहाड़ों में मूसलाधार बारिश ने 230 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरनंबुको राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं।परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में बारिश के कारण दर्जनों लोग मारे गए और हजारों विस्थापित हुए थे।

ब्रासीलिया: ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य परनंबुको में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य अलागोस में शुक्रवार को नदी में आई बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके कहा कि राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं। रेसिफे शहर में लोगों को शरण देने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि अलागोस में पिछले कई दिनों में भारी बारिश के प्रभाव के कारण 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि क्षेत्रीय विकास मंत्रालय और सशस्त्र बलों की टीम को ‘‘राहत और मानवीय सहायता’’ के लिए भेजा जाएगा।

बता दें कि, दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में, उत्तर-पूर्वी ब्राजील में स्थित बाहिया राज्य में बारिश के कारण दर्जनों लोग मारे गए और हजारों विस्थापित हुए थे।

बाद में जनवरी में दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाउलो में बाढ़ में कम से कम 18 की मौत हो गई थी। फरवरी में, रियो डी जनेरियो राज्य के पहाड़ों में मूसलाधार बारिश ने 230 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :Brazilभूस्खलनlandslide
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

क्राइम अलर्टकिश्तवाड़ के हस्ती पुल इलाके में लैंडस्लाइड, 50-60 भेड़-बकरियों की मौत

ज़रा हटकेबारामूला में पहाड़ खिसका, सड़क पर मची भगदड़, डरावना VIDEO वायरल

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल