लाइव न्यूज़ :

सट्टेबाजों को भरोसा, 16 साल की ग्रेटा थनबर्ग को मिलेगा इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार!

By भाषा | Updated: October 11, 2019 12:57 IST

लैडब्रॉक्स जैसी ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों पर 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। ग्रेटा को वैकल्पिक नोबेल माने जाने वाला एमनेस्टी इंटरनेशनल का शीर्ष सम्मान और राइट लाइवलीहुड अवार्ड मिल चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटा थनबर्ग को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना को लेकर चर्चा तेजऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों पर ग्रेटा को लेकर सबसे अधिक चर्चा

शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होने से पहले सटोरियों में स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर चर्चा है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद या स्वतंत्र प्रेस के किसी प्रतिनिधि को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है।

इस वर्ष के शांति के लिए दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। ग्रेटा ने इस वर्ष सितंबर माह में संयुक्त राष्ट्र में जलवायु शिखर सम्मेलन में बेहद प्रभावशाली भाषण देकर वैश्विक सुर्खियां बटोरीं थी।

ओस्लो (प्रियो) में पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक हेनरिक उराल्ड ने एएफपी को बताया कि ग्रेटा को नोबेल मिलने की संभावना कम है। जलवायु परिवर्तन के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं लेकिन ग्रेटा की उम्र कम है। पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई की तरह वह पुरस्कार साझा कर सकती हैं। नोबेल पुरस्कार समिति कभी भी नामांकित लोगों के नाम उजागर नहीं करती है।

इसीलिए सभी संभावित नामों पर अटकलें लगयी जाती रही हैं।इस सूची में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संस्था के प्रमुख फिलिपो ग्रैंडी और एसओएस मेडिटेरेनी संगठन के नाम भी शामिल हैं। पिछले साल यौन हिंसा से लड़ने के लिए कांगो के स्त्री रोग विशेषज्ञ डेनिस मुक्वेगे और यज़ीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारग्रेटा थनबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्वमार्खेज का अद्‌भुत संसार और ट्रम्प का चर्चिल न हो पाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो