लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा: बोइंग 737 का विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, 136 यात्री थे सवार

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2019 10:54 IST

नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले के एक प्रवक्ता ने बोइंग 737 का प्राइवेट जेट के नदी में गिर जाने की सूचना दी है। राहत कार्य जारी है। विमान में सवार सभी 136 यात्री सुरक्षित हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबोइंग  के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी है और इसपर वो ध्यान रखे हुए हैं। नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले के एक प्रवक्ता ने इस बात की सूचना दी है। विमान में सवार सारे सभी 136 यात्री सुरक्षित हैं।विमान गहरे पानी में क्रैश नहीं हुआ इसलिए वह डूबा नहीं। बचाव कार्य के लिए जेएसओ मरीन यूनिट को बुलाया गया है।

बोइंग 737 के एक कमर्शियल जेट शुक्रवार (2 मई) की रात फ्लोरिडा के जैक्सनविले में सेंट जॉन्स नदी में जाकर गिर गया। विमान में 136 यात्री सवार थे। बोइंग 737 का कमर्शियल जेट पर रनवे पर लैंडिंग कर रहा था, तब वो फिसल कर नदी में चला गया। रनवे के पास ही नदी है। नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले के एक प्रवक्ता ने इस बात की सूचना दी है। विमान में सवार सभी 136 यात्री सुरक्षित हैं।विमान गहरे पानी में क्रैश नहीं हुआ इसलिए वह डूबा नहीं। बचाव कार्य के लिए जेएसओ मरीन यूनिट को बुलाया गया है। 

 

एयर स्टेशन के मुताबिक, नेवल स्टेशन गुआंतानामो बे से आने वाली उड़ान लगभग 9:40 बजे रनवे पर आया और फिसल कर में नदी में चली गई। ( वहां के स्थानीय समय के अनुसार) प्राइवेट जेट एयक्राफ्ट बोइंग 737 का मॉडल था। एयर स्टेशन के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान क्यूबा से उड़ान भरकर आ रही थी। इस घटना के बारे में जैक्सनविले के मेयर लेनी करी ने ट्वीट कर सूचित किया। उन्होंने लिखा, " हमने एक प्राइवेट जेट (विमान) को नदी से बरामद किया था। हमने अपने फायर एंड रेस्क्यू टीम को इस बारे में सूचित कर दिया है। वे  घटनास्थल पर हैं। जब तक वो अपना काम पूरा ना करे लें, कृपया आप लोग यात्रियों के लिए प्रार्थना करें।" उन्होंने यह भी बताया कि विमान डूब नहीं रहा था। हर व्यक्ति जीवित है और इसपर कार्रवाई की जाएगी। बोइंग  के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी है और इसपर वो ध्यान रखे हुए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत