लाइव न्यूज़ :

तीन प्रवासी बच्चों के शव बह कर लीबिया के तट पर पहुंचे: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:09 IST

Open in App

काहिरा, एक जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी ने सोमवार को कहा कि संभवतया यूरोप जा रहे प्रवासियों के भूमध्य सागर में डूबने से मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनके शव लीबिया के तटीय शहर जुवारा में पाए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि शव पिछले सप्ताह पाए गए हैं। जुवारा शहर राजधानी त्रिपोली के सौ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इनमें छह माह के बच्चे और तीन वर्ष के बच्चे के शव शामिल हैं।

उसने कहा, ‘‘ सुरक्षा और बेहतर जिंदगी के तलाश में खतरनाक रास्तों से निकले बच्चे बेवजह ही जिंदगी से हाथ धो रहे हैं।’’

गौरतलब है कि शरण की आस में लीबिया से यूरोप जाने के मामले हाल के सप्ताह में बढ़े हैं और तस्कर लोगों की लाचारी का खूब फायदा उठा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने कहा कि इस वर्ष अब तक 9,650 से अधिक आव्रजकों और शरणार्थियों को बीच में रोक कर लीबिया वापस भेजा गया है। इनमें 480 से अधिक बच्चे शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत