लाइव न्यूज़ :

यूनान में शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूबी; तीन लापता, 10 को बचाया गया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:07 IST

Open in App

एथेंस, 30 जुलाई (एपी) तुर्की के साथ लगी यूनान की समुद्री सीमा पर लेसबोस द्वीप के पास शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका डूब जाने के बाद वहां तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूनान के तटरक्षक ने बताया कि 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है और अन्य तीन लापता हैं।

तटरक्षक ने कहा कि बल की दो गश्त नौकाओं, यूरोपीय सीमा एजेंसी फ्रंटेक्स से एक पोत, एक हेलिकॉप्टर और दो विमानों के साथ ही पास की एक नौका को तलाश अभियान में शामिल किया गया है। तुर्की के तटरक्षक को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

यूनानी तटरक्षक के मुताबिक, हवा वाली नाव तुर्की के जलक्षेत्र में डूब गई मालूम होती है जहां शुरुआत में केवल एक जीवित व्यक्ति यूनान जलक्षेत्र में तैरता हुआ मिला और अधिकारियों ने उसे निकाला। उन्होंने बताया कि बाद में फिर नौ अन्य लोगों को भी बचाया गया।

जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर कुल 13 लोग थे जब वह डूबी थी। उनकी नागरिकता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यूनान मध्य एशिया, अफ्रीका और एशिया में वर्षों से जारी संघर्षों एवं गरीबी के कारण भाग कर यूरोपीय संघ आने वाले लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय प्रवेश मार्ग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!