लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और इजराइल संबंधों की नयी शुरुआत के बीच रोम में मुलाकात करेंगे ब्लिंकन और लापिद

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:03 IST

Open in App

रोम, 27 जून (एपी) अमेरिका और इजराइल में सरकारें बदलने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्री रविवार को रोम में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उनके इजराइली समकक्ष याइर लापिद के बीच दोनों देशों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शासन के अंत के बाद इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंधों की नयी शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। इस मुलाकात में इजराइल और हमास के बीच अनौपचारिक संघर्ष विराम को टिकाऊ बनाने और इजराइल की आयरन डोम मिसाइल प्रणाली को मजबूत बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ईरान के 2015 के परमाणु समझौते पर वियना में चल रही वार्ता इस बैठक का प्रमुख एजेंडा होगी। ट्रंप ने 2018 में इस समझौते से अमेरिका को बाहर निकालकर ईरान पर पाबंदियां लगा दी थीं, जिसका इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन किया था। हालांकि, बाइडन ने इस समझौते को बरकरार रखने और विस्तार देने का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब