लाइव न्यूज़ :

बिल गेट्स को फिर हुआ प्यार! जानें कौन है उनकी गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड?

By अंजली चौहान | Updated: February 9, 2023 15:29 IST

गौरतलब है कि साल 2021 के अगस्त महीने में मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के साथ बिल गेट्स का तलाक हो गया था। इस बीच ये खबर खूब चर्चा में है कि बिल गेट्स को एक बार फिर से प्यार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को फिर से हुआ प्यार इन दिनों पाउला हर्ड और बिल गेट्स की डेट की खबरे सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को ऑस्ट्रेलिया ओपन में साथ देखा गया था

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दुनिया के सबसे आमिर व्यक्तियों की लीस्ट में शुमार 67 वर्षीय बिल गेट्स को दोबारा प्यार हो गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिल गेट्स टेनिस प्रेमी पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार टेनिस टूर्नामेंट में एक साथ देखा गया है। 

गौरतलब है कि साल 2021 के अगस्त महीने में मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के साथ बिल गेट्स का तलाक हो गया था। इस बीच ये खबर खूब चर्चा में है कि बिल गेट्स को एक बार फिर से प्यार हो गया है। गेट्स के पहली शादी से तीन बच्चे हैं। वहीं, बिल गेट्स अब 60 वर्षीय पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं इसके खबरे मीडिया जगत में छायी हुई है। 

कौन है पाउला हर्ड?

डीएनए न्यूज के मुताबिक, पाउला हर्ड और बिल गेट्स एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर अभी तक पाउला बिल के तीन बच्चों से नहीं मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाउला हर्ड ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, ऑस्टिन से मार्केटिंग की डिग्री ली है और वह पेशे से एक इवेंट  प्लानर हैं। 

जानकारी के मुताबिक, पाउला हर्ड की 30 साल की शादी के बाद उनके पति मार्क हर्ड की साल 2019 में मौत हो गई। मार्क हर्ड काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और अक्टूबर 2019 में वह जिंदगी की जंग हार गए। मार्क हर्ड एक बड़े बिजनेस मैन थे जो ओरेकल के सह-सीईओ थे। पाउला हर्ड का शादी से पहने नाम पाउला कालूपा था। दोनों की शादी ने इन्हें दो बेटियां हुई हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ओपन में दिखे साथ 

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और पाउला हर्ड की डेटिंग की अफवाह तब से शुरू हुई जब दोनों को पुरुष ऑस्ट्रेलिया ओपन के दौरान एक साथ देखा गया था। दोनों को मेलबर्न में एक साथ घूमते देखा गया। खबरों के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक पाउला या बिल की तरफ से इस विषय में कोई घोषणा नहीं की गई है। 

टॅग्स :बिल गेट्समाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो