लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर बड़ी कामयाबी, अमेरिकी कंपनी कहा- टीका विकास के शुरुआती परिणाम आशाजनक

By भाषा | Updated: May 19, 2020 04:35 IST

कंपनी ने कहा कि परीक्षण परिणाम आठ स्वस्थ स्वयंसेवियों पर आधारित हैं जिनमें से प्रत्येक को टीके की दो-दो खुराक दी गईं। परीक्षण मार्च से शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देएफडीए ने ‘मॉडर्ना’ को परीक्षण के दूसरे चरण पर आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है।  परीक्षण का तीसरा चरण जुलाई में शुरू होगा जिसमें हजारों लोगों को शामिल किया जाएगा।

न्यूयॉर्क:कोरोना वायरस का टीका विकसित करने से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अमेरिका की एक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को कहा कि लोगों में टीके के शुरुआती परीक्षण के परिणाम आशाजनक रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के अनुसार मॉडर्ना नामक कंपनी ने कहा कि लोगों में परखा जाने वाला पहला कोरोना वायरस टीका सुरक्षित प्रतीत होता है।

कंपनी ने कहा कि परीक्षण परिणाम आठ स्वस्थ स्वयंसेवियों पर आधारित हैं जिनमें से प्रत्येक को टीके की दो-दो खुराक दी गईं। परीक्षण मार्च से शुरू हुआ। इसने कहा कि जिन लोगों को खुराक दी गईं, उनके शरीर में एंटीबॉडीज बनीं जिनका जब प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया तो वे विषाणु को प्रतिकृति बनाने से रोकने में सक्षम थीं।

इसके बाद इन तथाकथित एंटीबॉडीज के स्तर का मिलान उन लोगों की एंटीबॉडीज के स्तर से किया गया जो कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक हुए थे। ‘मॉडर्ना’ ने कहा कि वह परीक्षण के दूसरे चरण में 600 लोगों को शामिल करेगी जो जल्द शुरू होगा। इसने कहा कि परीक्षण का तीसरा चरण जुलाई में शुरू होगा जिसमें हजारों लोगों को शामिल किया जाएगा। एफडीए ने ‘मॉडर्ना’ को परीक्षण के दूसरे चरण पर आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत