लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच घर पर 50 करोड़ कोविड जांच की सुविधा देंगे बाइडन

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 दिसंबर (एपी) क्रिसमस से कुछ ही दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अस्पतालों को मिल रही मदद में वृद्धि करने, लाखों की संख्या में घर पर त्वरित जांच करने सहित कोविड-19 की जांच आसान बनाने और टीकाकरण को और विस्तार देने जैसे कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

विश्व लगातार दूसरे साल कोविड-19 के साये में त्योहारी सीजन मना रहा है और तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नये स्वरूप के बीच परिवार और मित्र एक-दूसरे से खुलकर नही मिल पा रहे हैं । वैज्ञानिकों को अभी तक नहीं पता है कि ओमीक्रोन से होने वाली बीमारी ज्यादा गंभीर है या नहीं, लेकिन उन्हें इतना पता है कि टीका लगाने पर गंभीर रूप से बीमार होने और मरने से बचा जा सकता है।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर मंगलवार की दोपहर होने वाले बाइडन के भाषण में शामिल प्रस्तावों के बारे में बताया।

सेना के 1000 अतिरिक्त मेडिकल पेशेवरों को अस्पतालों में तैनात किया जाएगा, साथ ही मिशिगन, इंडियाना, बिस्कॉन्सिन, एरिजोना, न्यू हैम्पशायर और वेर्मोंट में प्रत्यक्ष रूप से संघीय मेडिकल पेशेवरों को भी तैनात किया जाएगा। अस्पतालों की क्षमता में वृद्धि करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्टॉक में से अतिरिक्त वेंटिलेटर और उपकरण तैनात करने की भी योजना है।

सरकार कोविड-19 की घर पर जांच के लिए 50 करोड़ जांच किट की खरीददारी करेगी और अनुरोध के आधार पर अमेरिका के लोगों के घरों तक इन्हें पहुंचाया जाएगा। जांच के लिए नये केन्द्र स्थापित किए जाएंगे और बड़ी संख्या में जांच किट के उत्पादन के लिए के लिए रक्षा उत्पादन कानून का उपयोग किया जाएगा।

देश भर में टीकाकरण के लिए पॉप-अप साइट लगाए जाएंगे, सैकड़ों की संख्या में लोगों को टीका लगाया जाएगा और नये नियम बनाए जाएंगे जिनके तहत फार्मासिस्ट सरकार के साथ मिलकर काम कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?